विदेश

निज्जर हत्या मामले में भारत पर झूठे आरोप के बाद खालिस्तानी आतंकी का दुस्साहस, हिंदुओं को दी कनाडा छोड़ने की धमकी

Khalistani Terrorism: हाल ही में खालिस्तानी आतंकवाद का एक और उदाहरण सामने आया है। खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारतीय हिंदुओं को कनाडा छोड़कर भारत जाने की धमकी दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2023, 1:48 PM IST
gurpatwant_pannu.jpg
Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannun

कनाडा (Canada) के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) का खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत (India) को आरोपी ठहराने का झूठा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों देशों की सरकारों की इस बेबुनियादी मामले पर आपस में ठनी हुई है। इस मामले में कनाडा ने भारत के एक डिप्लोमैट को बर्खास्त भी कर दिया। भारत ने कनाडा के आरोप को झूठा बताते हुए 'जैसे को तैसा' करते हुए कनाडा के ओलिवियर सिल्वेस्टेर नाम के डिप्लोमैट को बर्खास्त करते हुए देश छोड़ने के लिए कह दिया। पर भारत पर इस बेबुनियादी आरोप के बाद खालिस्तानियों ने भी भारत और हिंदुओं के खिलाफ एक बार फिर से जहर उगलना शुरू कर दिया है।


हिंदुओं को दी कनाडा छोड़ने की धमकी

कनाडा के खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हाल ही में कनाडा में रह रहे भारतीय हिंदुओं को धमकी दी है। एक वीडियो में पन्नू ने कनाडा में रह रहे सभी भारतीय हिंदुओं को कनाडा छोड़कर भारत जाने की धमकी दी है। उसने कहा है कि कनाडा भारतीय हिंदुओं का देश नहीं है और ऐसे में उन्हें इसे छोड़कर चले जाना चाहिए।


भारत में आतंकियों की लिस्ट में है पन्नू का नाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पन्नू का नाम भारत में आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। भारत में पन्नू को खालिस्तानी आतंकवादी, जो उसकी सच्चाई है, के तौर पर ही देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- पेंटागन अधिकारी का बड़ा खुलासा, भारत और अमेरिका में हथियारों के निर्माण पर चल रही है बातचीत

Published on: