विदेश

सिंगापुर में 20 साल बाद एक महिला को दी गई फांसी, ड्रग्स तस्करी के लिए मिली सज़ा

First Execution Of Woman In SIngapore In Nearly 20 Years: सिंगापुर में आज वो हुआ जो 20 सालों में नहीं हुआ था। सिंगापुर में आज 20 साल बाद एक महिला को फांसी दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2023, 11:35 AM IST
hanging_punishment_.jpg
Hanging punishment

सिंगापुर (Singapore) को एक बेहतरीन टूरिस्ट सिटी माना जाता है। पर बात अगर नियम-कानून की हो, तो सिंगापुर में ये काफी सख्त हैं। सिंगापुर में अपराधियों को सख्त सज़ा दी जाती है और अगर अपराध कुछ ऐसा हो जिसे करने के लिए सिंगापुर में बड़ी सख्ती है, तो सज़ा और भी सख्त हो जाती है। आज सिंगापुर में कुछ ऐसा हुआ जो पिछले 20 साल में नहीं हुआ था।


करीब 20 साल बाद एक महिला को दी गई फांसी

सिंगापुर में आज करीब 20 साल बाद एक महिला को फांसी दी गई। महिला की उम्र 45 साल थी। इससे पहले 2004 में एक महिला को ड्रग्स की तस्करी के लिए सिंगापुर में फांसी की सज़ा दी गई थी।


क्यों दी गई फांसी?

सिंगापुर में आज महिला को फांसी की सज़ा ड्रग्स तस्करी के लिए ही दी गई। सिंगापुर के एक स्थानीय अधिकार संगठन ट्रांसफॉर्मेटिव जस्टिस कलेक्टिव (TJC) ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को 30 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इसी वजह से दोनों को फांसी की सज़ा सुनाई गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर में ड्रग्स और इसकी तस्करी के खिलाफ सख्त कानून है। अलग-अलग ड्रग्स के लिए अलग-अलग मात्रा निर्धारित है। हेरोइन के लिए यह मात्रा 15 ग्राम है। अगर कोई 15 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन की तस्करी करते पाया जाता है तो उसे सज़ा-ए-मौत दी जाती है।

यह भी पढ़ें- अंजू और सीमा हैदर के बाद अब चीन की गाओ फेंग की लव स्टोरी, प्यार के लिए सरहद पार कर पहुंच गई पाकिस्तान

Published on: