विदेश

यूक्रेन ने दागी रूस पर मिसाइल, 6 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने रूस पर एक मिसाइल दाग दी, जिसमें 6 लोग मारे गए।

less than 1 minute read
Ukraine carries out missile attack on Russia

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 34 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से यह युद्ध शुरू हुआ। हालांकि पुतिन को अभी तक अपने मकसद में कामयाबी नहीं मिली है और इसी वजह से युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है जिसकी कीमत रूस को भी चुकानी पड़ रही है। रूस समय-समय पर यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इसी बीच शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस पर हमला करते हुए एक मिसाइल दाग दी।

6 लोगों की मौत

यूक्रेन ने रुस में कुर्स्क (Kursk) इलाके के रिल्स्क (Rylsk) में मिसाइल अटैक किया। इस मिसाइल स्ट्राइक में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल था।

अमेरिकी मिसाइल का किया इस्तेमाल

यूक्रेन ने रूस पर जिस मिसाइल से हमला किया, वो अमेरिका (United States Of America) ने सप्लाई की थी। इससे पहले भी यूक्रेन ने अमेरिकी मिसाइल का इस्तेमाल रूस के अंदर हमले के लिए किया है। रूस ऐसा न करने की धमकी भी दे चुका है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी हुए कुवैत के लिए रवाना, 43 साल में भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा



Also Read
View All

अगली खबर