विदेश

स्पेन में 150 सालों बाद होगा रानी का शासन, 20 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर ने रचा इतिहास

स्पेन के राजा किंग फेलिप VI के बाद उनकी बड़ी बेटी राजकुमारी लियोनोर देश की रानी बनने जा रही है। 1800 के दशक के बाद स्पेन में पहली बार एक रानी का शासन होगा।

2 min read
Jan 13, 2026
राजकुमारी लियोनोर (फाइल फोटो)

स्पेन में लगभग 150 सालों में पहली बार एक रानी का शासन होने जा रहा है। राजा किंग फेलिप VI और रानी लेटिज़िया की बेटी राजकुमारी लियोनोर स्पेन की अगली रानी बनने जा रही है। 1800 के दशक में शासन करने वाली इसाबेल II के बाद लियोनोर देश की पहली 'क्वीन रेनेंट' बनेंगी। 1700 की शुरुआत में हुए 'वार ऑफ स्पेनिश सक्सेशन' में हैब्सबर्ग राजवंश को हराकर बोरबॉन राजवंश ने स्पेन की सत्ता संभाली थी और तब से यहां उन्हीं का शासन चल रहा है।

ये भी पढ़ें

स्‍पेन:राजकुमारी मारिया टेरेसा करोना वायरस से थीं पीड़ित, इलाज के दौरान हुआ निधन

1975 में स्पेन में फिर से राजशाही शुरू हुई

जनरल फ्रैंको की तानाशाही खत्म होने के बाद, 1975 में स्पेन में फिर से राजशाही शुरू हो गई थी। इसके बाद स्पेन को लोकतंत्र की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजा जुआन कार्लोस देश के राजा बने थे। 2014 में कार्लोस ने अपनी गद्दी छोड़ दी थी और उनकी जगह उनके बेटे फेलिप नए राजा बन गए थे। फेलिप के बाद अब उनकी बेटी लियोनोर ताज की अगली उत्तराधिकारी हैं।

राजा फेलिप के दो बेटियां हैं

फेलिप और लेतिज़िया की शादी 2004 में हुई थी। लेतिजिया शादी से पहले एक पत्रकार थी और वह 42 साल की उम्र में स्पेन की रानी बनी। फेलिप और लेतिज़िया की दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी राजकुमारी लियोनोर हैं जिनका जन्म 2005 में हुआ था। लियोनोर अपने पिता फेलिप के बाद सिंहासन की उत्तराधिकारी है। लियोनोर की छोटी बहन इन्फ़ांटा सोफिया है जिनका जन्म 2007 में हुआ था।

लियोनोर ने ली सेना की ट्रेनिंग

बता दें कि स्पेन की परंपरा के अनुसार सिंहासन के उत्तराधिकारी को गद्दी संभालने से पहले सेना, नौसेना और वायु सेना में सैन्य प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है। लियोनोर ने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत वेल्स के UWC अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा के साथ की है। इसके बाद उन्होंने भविष्य में देश की कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए अपनी सैन्य ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। लियोनोर ने कई भाषाओं की शिक्षा भी ली है। वह स्पेनिश, कैटलन, अंग्रेजी, फ्रेंच, अरबी और मंदारिन (चीनी भाषा) जैसी कई भाषाओं में माहिर हैं।

Published on:
13 Jan 2026 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर