21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्‍पेन:राजकुमारी मारिया टेरेसा करोना वायरस से थीं पीड़ित, इलाज के दौरान हुआ निधन

Highlights राजकुमारी मारिया 86 साल की थीं और फ्रांस में रहती थीं। वह पेरिस के विश्‍वविद्यालय में प्रोफेसर बनी थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
princess maria Teresa

स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा।

मैड्रिड। कोरोना वायरस से पीड़ित स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा का रविवार सुबह निधन हो गया। मरिया दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्य हैं, जिनकी इस महामारी से मौत हो गई। 86 साल की राजकुमारी मरिया स्पेन के राजा फेलिपे की चचेरी बहन थीं। राजकुमारी मारिया के भाई राजकुमार सिक्टो एनारिक डी बोरबोन ने फेसबुक पर राजकुमारी के निधन की खबर दी।

कोरोना का गढ़ बना अमरीका, संक्रमितों की संख्या एक लाख पार, इटली और चीन को छोड़ा पीछे

राजकुमार सिक्‍टो के अनुसार राजकुमारी मारिया का फ्रांस की राजधानी पेरिस में निधन हुआ। राजकुमारी मारिया का निधन ऐसे समय पर हुआ है जब स्‍पेन के राजा फेलिपे के कोरोना वायरस की आशंका के चलते जांच कराई गई थी। मगर इस जांच में वह निगेटिव पाए गए थे। 28 जुलाई 1933 को जन्‍मी राजकुमारी मारिया ने फ्रांस में पढ़ाई की थी। वह पेरिस के विश्‍वविद्यालय में प्रोफेसर बनी थीं।

राजकुमारी मारिया मैड्र‍िड के एक विश्‍वविद्यालय में भी पढ़ाती थीं। वह अपने आजाद विचारों के लिए जानी जाती थीं। उन्‍हें 'रेड प्र‍िंसेस' के नाम से भी जाना जाता था। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्‍कार हुआ। वहीं ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्‍स भी कोरोना से पीड़‍ित हैं। राजकुमार चार्ल्‍स इन दिनों क्‍वारंटाइन में चल रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जोहान्‍सन भी कोरोना से पीड़‍ित हैं।