विदेश

ट्रंप की धमकी का नहीं हुआ असर, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल का साथ नहीं देगा यह देश

Iran-US Israel War: अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। युद्ध के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की मांग की थी, लेकिन स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज़ ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। ट्रंप ने इसके बाद स्पेन को धमकी भी दी थी, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ।

2 min read
Mar 05, 2026
Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहा युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज इस युद्ध का छठा दिन है, लेकिन हमलों का सिलसिला जारी है। अमेरिकी सेना इस युद्ध में मिडिल ईस्ट में स्थित अपने सैन्य ठिकानों का भी इस्तेमाल कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने स्पेन (Spain) के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की भी मांग उठाई थी, जिसे स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज़ (Pedro Sanchez) ने ठुकरा दिया था। इससे ट्रंप काफी नाराज़ हो गए थे और स्पेन के साथ हर तरह के व्यापार को खत्म करने की धमकी दी थी। हालांकि ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

ईरान के सैन्य मुख्यालय पर इज़रायल का ताबड़तोड़ हमला, मचा हाहाकार

युद्ध में अमेरिका की मदद नहीं करेगा स्पेन

अमेरिका ने हाल ही में दावा किया है कि स्पेन ने ईरान के ईरान के खिलाफ चल रहे इस युद्ध में अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। हालांकि अमेरिका का यह दावा झूठा साबित हो गया है, क्योंकि स्पेन ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। स्पेन के पीएम सांचेज़ पहले ही ऐसा करने की अनुमति देने से इनकार कर चुके हैं। अब स्पेन के विदेश मंत्री जोस मानुएल अल्बारेस बुएनो (José Manuel Albares Bueno) ने व्हाइट हाउस की तरफ से आए बयान को झुठलाते हुए यह साफ कर दिया है कि स्पेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान पर हमलों के लिए नहीं किया जाएगा।

ईरान पर हमलों के खिलाफ है स्पेन

स्पेन के पीएम सांचेज़ ने अमेरिका-इज़रायल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को एकतरफा, अनुचित और खतरनाक बताया है, जो अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को अस्थिर कर रही है। स्पेन इस युद्ध के खिलाफ है और इसी वजह से अपने सैन्य ठिकानों का ईरान के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए अनुमति नहीं दे रहा है। ईरान ने स्पेन के इस रुख के लिए आभार जताया है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका पर पहले हमला नहीं करने वाला था ईरान, पेंटागन ने कांग्रेस के सामने किया स्वीकार

Also Read
View All

अगली खबर