
पिछले कुछ साल से चीन (China) अपनी जासूसी और खोजी जहाजों के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) के बंदरगाहों का इस्तेमाल कर रहा है। सुरक्षा के नज़रिए से चीन कोई यह हरकत भारत (India) के लिए भी चिंता का विषय रही है, लेकिन चीन के कर्ज़ में डूबे श्रीलंका को चीन की इस हरकत को ग्रीन सिग्नल देना पड़ा। भारत के कई बार ऐतराज़ जताने पर भी चीन ने श्रीलंका ले बंदरगाहों का अपने जासूसी और खोजी जहाजों के लिए इस्तेमाल करना बंद नहीं किया। पर अब नए साल में श्रीलंका ने चीन को एक बड़ा झटका दे दिया है।
एक साल के लिए चीन के जहाज़ों पर लगाया बैन
श्रीलंका ने नए साल पर चीन को बड़ा झटका देते हुए चीन के जासूसी और खोजी जहाजों के श्रीलंका के बंदरगाहों में प्रवेश पर एक साल का बैन लगा दिया है। श्रीलंका अब पूरे एक साल तक चीन के किसी भी जासूसी और खोजी जहाज को अपने बंदरगाहों पर रुकने या किसी भी कारण से उनका इस्तेमाल करने के अनुमति नहीं देगा।
भारत को दी जानकारी
श्रीलंका सरकार ने इस फैसले की जानकारी भारत सरकार को दे दी है। भारत पिछले कुछ समय से इस बात के लिए श्रीलंका पर दबाव भी डाल रहा था और अब श्रीलंका ने भारत की बात सुनकर चीन के जासूसी और खोजी जहाजों के श्रीलंकाई बंदरगाहों में प्रवेश या दूसरे किसी भी तरह के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। चीन के लिए यह एक बड़ा झटका है तो भारत के लिए यह एक अच्छी खबर है।