10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: बीच आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, बाहर खिंचा चला गया यात्री, ऐसे बची जान

Plane Window Shattered Mid Air: जर्मनी जा रही रायनएयर की एक फ़्लाइट को ग्रीस में अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट के इंजन में खराबी के कारण मलबे का एक टुकड़ा फ्यूजलेज (विमान के मुख्य ढांचे) से टकराया, जिससे केबिन की खिड़की टूट गई।
2 min read
Google source verification
Ryanair flight

उड़ान के दौरान प्लेन की खिड़की टूटने से बड़ा हादसा

Ryanair flight: थेसालोनिकी एयरपोर्ट से जर्मनी के मेमिंगेन के लिए रवाना हुई रयानएयर (Ryanair flight FR1879) की फ्लाइट में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंजन में खराबी की वजह से उड़ते हुए विमान की एक खिड़की टूट गई और उसमें बैठे 61 साल के यात्री का ऊपरी हिस्सा बाहर की तरफ खिंच गया।

हवा के भारी दबाव से बाहर खिंचा चला गया यात्री

यात्री सर्बिया का रहने वाला था और खिड़की के पास वाली सीट पर बैठा था। हवा के तेज झोंके की वजह से उसका आधा शरीर खिड़की से बाहर चला गया। उसकी पत्नी ने किसी तरह उसे पकड़कर रोका, वरना बड़ा हो सकता था।

हवा में उड़ते विमान की टूटी खिड़की

फ्लाइट थेसालोनिकी से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पड़ोसी देश उत्तर मेसिडोनिया के ऊपर से गुजर रही थी, तभी इंजन से एक टुकड़ा अलग होकर विमान के मुख्य भाग पर लगा। इससे खिड़की चटक गई और केबिन में अचानक प्रेशर कम हो गया। ऑक्सीजन मास्क अपने आप नीचे आ गए और पूरे विमान में अफरा-तफरी मच गई।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग

क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी और विमान को तेजी से नीचे उतारते हुए वापस थेसालोनिकी की ओर मोड़ दिया। विमान सुरक्षित लैंडिंग कर गया। एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम पहले से तैयार थी।

यात्री को आई गंभीर चोटें

घायल यात्री को गंभीर चोटें आई हैं। उसके कंधे और ऊपरी हिस्सा जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। चार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें और सदमा लगा, उनका इलाज किया गया। बाकी यात्री टर्मिनल में वापस पहुंचे।

रयानएयर ने जारी किया बयान

रयानएयर ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट में यात्री वाली खिड़की उड़ान के दौरान अलग हो गई थी। विमान सामान्य तरीके से लैंड किया और यात्रियों को टर्मिनल में भेज दिया गया। एक यात्री को मेडिकल मदद दी गई। एयरलाइन ने जल्दी ही दूसरा विमान का इंतजाम कर बाकी यात्रियों को उनका गंतव्य पहुंचाने की बात कही।

अभी इस पूरे हादसे की जांच चल रही है कि इंजन में आखिर क्या गड़बड़ हुई जिसकी वजह से ऐसा हुआ।