विदेश

सुनीता विलियम्स को धरती पर वापसी के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार, अगले साल तक रहना होगा स्पेस में

Sunita Williams Stuck In Space: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स पिछले ढाई महीने से ज़्यादा समय से स्पेस में फंसी हुई हैं। लेकिन अभी भी उनकी धरती पर वापसी का रास्ता साफ नहीं हुआ है और इसके लिए उन्हें लंबा इंतज़ार करना होगा।

2 min read
Sunita Williams and Butch Wilmore in space

भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) पिछले ढाई महीने से ज़्यादा समय से स्पेस में फंसी हुई हैं। नासा (NASA) ने सुनीता को उनके तीसरे स्पेस मिशन पर भेजा है। सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से स्पेस में गई थीं और इस स्पेस मिशन में उनके साथ बुच विलमोर (Butch Wilmore) को भी भेजा गया है। सुनीता और बुच ने 5 जून को स्पेस मिशन के लिए धरती से उड़ान भरी थी और 6 जून को दोनों स्पेस में पहुंच गए थे। उनकी वापसी के लिए 13 जून का दिन तय किया गया था। लेकिन अभी तक दोनों की धरती पर वापसी नहीं हो पाई है। दोनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station – ISS) पर फंसे हुए हैं, जो एक चिंता की बात है। लेकिन अब दोनों की धरती वापसी पर एक बड़ा फैसला लिया गया है।

अगले साल तक रहना होगा स्पेस में

नासा ने सुनीता की धरती वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है। नासा ने जानकारी दी है कि सुनीता और बुच को अगले साल (2025) तक स्पेस में ही रहना होगा। बीते शनिवार नासा ने अपने इस फैसले की जानकारी दी। नासा के अधिकारी बिल नेल्सन (Bill Nelson) ने बताया कि सुनीता और बुच को अगले साल फरवरी तक स्पेस में रहना होगा। उसके बाद ही उन्हें वापस लाया जा सकेगा। बिल के अनुसार यह एक आसान फैसला नहीं था, लेकिन यह फैसला सही था, क्योंकि नासा दोनों की वापसी को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहता। हालांकि दोनों का इतने लंबे समय तक स्पेस में रहना भी आसान नहीं होगा, क्योंकि नासा को यह सुनिश्चित करना होगा कि सुनीता और बुच के लिए स्पेस में पर्याप्त मात्रा में भोजन-पानी और ऑक्सीजन उपलब्ध रहे।

किस वजह से सुनीता और बुच स्पेस में फंसे?

दरअसल सुनीता जिस स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से स्पेस में गई हैं, उससे हीलियम लीक हो रही है। इस वजह से सुनीता और बुच अभी भी स्पेस में फंसे हुए हैं। दोनों को वापस धरती पर लाने के कई प्रयास इसी वजह से टालने पड़े। बोइंग के इस स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में लॉन्चिंग से पहले भी तकनीकी खराबी आई थी जिस वजह एक से ज़्यादा बार इसकी लॉन्चिंग को भी टालना पड़ा था। ऐसे में अब स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को ऑटोपायलट मोड पर सितंबर में धरती पर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।

कैसे होगी सुनीता और बुच की वापसी?

सुनीता और बुच को धरती पर वापस लाने के लिए नासा ने एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। दोनों को फरवरी, 2025 में वापस धरती पर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सूडान में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 132 लोगों की मौत

Also Read
View All

अगली खबर