सीरिया में विद्रोहियों ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है यह फैसला? आइए जानते हैं।
दुनियाभर में कई ऐसे इस्लामिक देश है जहाँ महिलाओं का हिजाब पहनना अनिवार्य है। इन देशों में महिलाओं के हिजाब (Hijab) नहीं पहनने पर उन्हें सज़ा भी दी जाती है। हालांकि पिछले कुछ साल में कुछ देशों में महिलाओं के अनिवार्य रूप से हिजाब पहनने के नियम को हटाया भी गया है। अब ऐसा ही एक और इस्लामिक देश में देखने को मिला है। सीरिया (Syria) में अब महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
सीरिया में विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शम ने महिलाओं के जबरन हिजाब पहनने पर बैन लगाने की घोषणा की है। सीरिया में अब महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। हयात तहरीर अल-शम ने महिलाओं के कपड़े चुनने के अधिकार में हस्तक्षेप करने को गलत बताया है।
यह भी पढ़ें- सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 सैनिकों की मौत