विदेश

तालिबान ने दी पाकिस्तान को करारा जवाब देने की चेतावनी, एयरस्ट्राइक्स में अफगानिस्तान के 4 लोगों की मौत के बाद बढ़ा तनाव

Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक्स में अफगानिस्तान के 4 लोग मारे गए! इसके बाद अब तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है!
2 min read
Sep 24, 2026
Zabihullah Mujahid
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) ने आधी रात के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) में 10 जगह एयरस्ट्राइक्स की! इन एयरस्ट्राइक्स में 4 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है! पाकिस्तान की इस कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान के साथ तनाव और बढ़ गया है! इस मामले पर अब तालिबान (Taliban) की प्रतिक्रिया सामने आ गई है! अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है!

अफगानिस्तान ने की निंदा

ज़बीउल्लाह ने बयान जारी करते हुए लिखा, "24 सितंबर, 2026 को पाकिस्तानी मिलिट्री शासन ने एक बार फिर हमला किया और अफगानिस्तान के कंधार, पक्तिया और खोस्त प्रांतों पर एयरस्ट्राइक्स की। इस आपराधिक हमले के कारण चार अफगान नागरिक शहीद हो गए। अफगानिस्तान इन कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा करता है!"

करारा जवाब देने की दी चेतावनी

ज़बीउल्लाह ने अपने बयान में आगे कहा, "पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक्स सभी सिद्धांतों का घोर उल्लंघन और आक्रामकता व अपराध का कृत्य है! अफग़ानिस्तान की सरकार लोगों को भरोसा दिलाती है कि पाकिस्तानी मिलिट्री शासन की ओर से की गई आक्रामकता और हमलों की इन शर्मनाक हरकतों का करारा जवाब जवाब दिया जाएगा। ऐसी बेशर्म आक्रामकता और दमन को सही ठहराने की कोशिश में पाकिस्तानी सैन्य हलकों ने यह दावा किया था कि अफग़ानिस्तान से ड्रोन उनके इलाके में घुस आए थे।"

पाकिस्तानी मिलिट्री शासन को भुगतने होंगे बुरे नतीजे

ज़बीउल्लाह ने अपने बयान में आगे कहा, "इसी तरह पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान इलाके पर एयरस्ट्राइक्स की। पाकिस्तान ने ज़ाहिर तौर पर अपनी अंदरूनी समस्याओं से निपटने में अपनी नाकामी को सही ठहराने की कोशिश में यह काम किया है। इस तरह की गैर-ज़िम्मेदाराना, लापरवाह और दुश्मनी भरी हरकतें बिना किसी संदेह के अफगान लोगों में गुस्सा भड़काएंगी और पाकिस्तानी मिलिट्री शासन को इसके इसके बुरे नतीजे भुगतने होंगे।"

अफगानिस्तान कर सकता है जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान के इस हमले के बाद अफगानिस्तान भी जल्द ही जवाबी कार्रवाई कर सकता है। तालिबान सरकार की तरफ से चेतावनी के बाद अब जल्द ही तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच एक बार फिर जंग छिड़ने की आशंका बढ़ सकती है।

Updated on:
24 Sept 2026 03:57 pm
Published on:
24 Sept 2026 03:39 pm