23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Nvidia में जेनसन हुआंग की CEO पद पर वापसी, बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला, अमेरिकी सरकार से भी मिला इनपुट

Nvidia में जेनसन हुआंग की CEO पद पर वापसी, बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला, अमेरिकी सरकार से भी मिला इनपुट

Nvidia ने जेनसन हुआंग को फिर से CEO नियुक्त कर दिया है। बोर्ड ने सर्वसम्मति से उनकी वापसी को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार से मिले इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:52 PM IST

Jensen Huang

AI Image-ChatGpt

Jensen Huang: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia ने जेनसन हुआंग को फिर से अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया है। कंपनी ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को उनकी तत्काल प्रभाव से वापसी का ऐलान किया। Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद सर्वसम्मति से उनकी बहाली के पक्ष में मतदान किया। कंपनी के मुताबिक, इस फैसले से पहले अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इनपुट लिया गया था। बोर्ड ने कहा कि उसे मिले इनपुट के आधार पर भरोसा है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा।

बोर्ड चेयरमैन ने कहा- जेनसन ही कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति


Nvidia के बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि कंपनी का नेतृत्व करने के लिए जेनसन हुआंग ही सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को हुआंग पर पूरा भरोसा है और वह उनके दोबारा कंपनी की कमान संभालने को लेकर उत्साहित है।

जेनसन हुआंग ने वापसी पर क्या कहा?


CEO पद पर वापसी के बाद जेनसन हुआंग ने कहा कि Nvidia में लौटना और नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी विनम्रता और नए संकल्प के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुझ पर भरोसा जताने और विचार-विमर्श करने के लिए मैं Nvidia बोर्ड का धन्यवाद करता हूं।

हुआंग ने विशेष रूप से बोर्ड चेयरमैन हार्वे जोन्स, CFO कोलेट क्रेस और एग्जीक्यूटिव टीम का आभार जताया। उन्होंने अपने कर्मचारियों, शेयरधारकों, इंडस्ट्री के दूसरे नेताओं और दुनिया भर के साझेदारों को भी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

12 दिन पहले दिया था CEO पद से इस्तीफा


जेनसन हुआंग की वापसी इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्होंने इसी महीने 12 नवंबर को Nvidia के CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया था। बोर्ड ने उस समय नए स्थायी CEO की तलाश शुरू करने की बात कही थी।