विदेश

आज PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, PM मोदी से बातचीत के बाद भारत को लेकर कहा- ‘रिश्ते मजबूत होंगे’

Tariq Rahman take oath Bangladesh PM: तारिक रहमान आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उन्होंने चुनावी जीत के बाद भारत को लेकर भी बयान दिया है। जानिए क्या कहा...

2 min read
Feb 14, 2026
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Tariq Rahman's statement on India: बांग्लादेश में करीब डेढ़ साल के अराजक माहौल के बाद हुए 13वें आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कट्टरपंथी व पाकिस्तान परस्त जमात-ए-इस्लामी को निर्णायक मात देकर दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर लिया। चुनाव में बीएनपी का नेतृत्व करने वाले उसके कार्यकारी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान ढाका में दो सीटों पर चुनाव जीत गए और शनिवार को देश के अगले प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

‘हम जीत रहे थे, रात 11 बजे रिजल्ट बदल दिया गया’, जमात का बड़ा आरोप, BNP की जीत की ये रही वजहें

रहमान के पीएम बनने से भारत को हैं उम्मीदें

रहमान के पीएम बनने के बाद भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश फिर से अच्छे पड़ोसी की भूमिका निभाएगा और हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों के जान-माल व मंदिर-संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। नई दिल्ली चाहेगा कि बांग्लादेश भारत विरोध (खासकर पाकिस्तान) का औजार न बने और अपनी धरती से कोई ऐसी गतिविधि न होने दे जो भारत के हितों के खिलाफ हो। छात्र आंदोलन के बहाने

कट्टरपंथियों के उभार और पूर्व पीएम शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौर में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर जमकर अत्याचार हुए। हिंसा में करीब दो दर्जन से अधिक हिंदुओं की नृशंस हत्या की गई और मंदिर, मकान व सांस्कृतिक स्थल जलाए गए। यूनुस सरकार ने न केवल भारत से शत्रुता जैसा व्यवहार किया बल्कि चीन व पाकिस्तान से इतनी तेजी से संबंध बनाए जो खुद बांग्लादेश के राष्ट्रीय हितों के अनुकूल नहीं थे और नई दिल्ली-ढाका संबंधों के लिए तो बिलकुल भी नहीं।

अंतिम परिणाम
कुल सीटें- 300
चुनाव हुए - 299
बीएनपी - 216
जमात-ए-इस्लामी- 76 (NCP व अन्य गठबंधन दलों सहित)
अन्य - 7

भारत की इन मुद्दों पर रहेगी नजर

  • हिंदुओं के जान-माल की रक्षा
  • भारत विरोधी कट्टरपंथियों पर नियंत्रण
  • व्यापार, सीमा, जल समझौतों पर सकारात्मक रुख
  • भारत में घुसपैठ रोकने को सीमा पर बाड़बंदी जैसे कदम
  • शेख हसीना के भविष्य को द्विपक्षीय संबंधों में आड़े न आने दे
  • पाक-चीन जैसे देशों के आगे समर्पण के बजाय भारत से संबंधों को तरजीह

मोदी ने रहमान को फोन कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह एक्स पोस्ट के जरिए और दोपहर में रहमान को फोन कर जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने रहमान को बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। साथ ही गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध वाले दो करीबी पड़ोसी देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।

तारिक ने जताया आभार, बीएनपी बोली- भारत से संबंध मजबूत होंगे

तारिक रहमान ने बधाई संदेश के जवाब में पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आपसी सम्मान और समानता के आधार पर पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बीएनपी के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश के भारत से संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।

Published on:
14 Feb 2026 07:13 am
Also Read
View All

अगली खबर