6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध के कमांड सेंटर में जाते हुए मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो हुआ वायरल, अब सच्चाई आई सामने

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो सोशल मीडिया पर आया है और काफी वायरल भी हो रहा है। क्या है इस वीडियो की सच्चाई? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 06, 2026

Mojtaba Khamenei

Mojtaba Khamenei

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज इस युद्ध का 38वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, तो ईरान भी मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले कर रहा है। इसी बीच अब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी वायरल भी हो रहा है। लेकिन क्या है इस वीडियो की सच्चाई? आइए जानते हैं।

युद्ध के कमांड सेंटर में जाते हुए दिखे मोजतबा खामेनेई

सोशल मीडिया पर मोजतबा का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह एक कमांड सेंटर में जाते हुए दिख रहे हैं। इस कमांड सेंटर में स्क्रीन पर इज़रायल के डिमोना (Dimona) शहर में बने परमाणु रिएक्टर संयंत्र की तस्वीर दिख रही है। सोशल मीडिया पर मोजतबा का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा मोजतबा का यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि एआई से बनाया गया है। इसी वजह से अभी तक ईरान के किसी भी आधिकारिक मीडिया चैनल ने इसे शेयर नहीं किया है।

अमेरिका-इज़रायल जुटे तलाश में

अपने पिता अली खामेनेई (Ali Khamenei) की हत्या और फिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर के पद पर नियुक्ति के बाद से ही मोजतबा दुनिया के सामने नहीं आए हैं। हालांकि टेलीग्राम और ईरानी अधिकारियों द्वारा उनके कुछ संदेश शेयर किए गए हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से अभी तक वह सामने नहीं आए हैं। इस वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन ईरान ने साफ कर दिया है कि उनके नए सुप्रीम लीडर स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी बेहद ही खुफिया और सुरक्षित स्थान पर छिपे हुए हैं। अमेरिका और इज़रायल उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) और इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) के जासूस मोजतबा को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग

US Israel Iran War