विदेश

Texas Floods: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 109, अभी भी 160 लोग लापता

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। मृतकों और लापता लोगों की संख्या में भी कोई गिरावट नहीं हो रही है और आर्थिक नुकसान भी बढ़ता जा रहा है।
2 min read
Jul 09, 2025
Floods in Texas
Floods in Texas (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) के टेक्सास (Texas) राज्य में बाढ़ ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। इस बाढ़ को देश के इतिहास की सबसे विनाशकारी बाढ़ में से एक बताया जा रहा है। 4-6 जुलाई को हुई भारी बारिश की वजह से पहले टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ आई और कुछ ही देर में आसपास के इलाके भी बाढ़ के प्रभाव में आ गए। टेक्सास में आई बाढ़ से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है और अभी भी मृतकों और लापता लोगों की संख्या में गिरावट नहीं आ रही है।

अब तक 109 लोगों की मौत

टेक्सास में आई बाढ़ के कारण अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बारे में स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी।


160 लोग अभी भी लापता, तलाश जारी

बाढ़ की वजह से 160 लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार मिस्टिक समर कैंप कि 10 लड़कियाँ और एक काउंसलर भी लापता लोगों में शामिल हैं। सर्च टीम, लापता लोगों की तलाश कर रही है।


बाढ़ से कौनसे शहर और काउंटी प्रभावित?

टेक्सास में आई बाढ़ की वजह से केरविल, कम्फर्ट, इनग्राम, हंट, बोर्ने, न्यू ब्रौनफेल्स और सैन मार्कोस शहर प्रभावित हुए हैं। साथ ही केर काउंटी, केंडल काउंटी, कोमल काउंटी, हेस काउंटी, ग्वाडालूप काउंटी, ब्लैंको काउंटी और गिलेस्पी काउंटी पर भी बाढ़ का बुरा असर हुआ है।


अब तक हुआ कितना नुकसान?

टेक्सास में बाढ़ की वजह से अब तक 109 लोगों की मौत के साथ ही संपत्ति का भी काफी नुकसान हुआ है। कई घर, इमारतें, बिज़नेस, व्हीकल्स, सड़कें, मिस्टिक समर कैंप, पेड़-पौधे इस बाढ़ की वजह से तबाह हो चुके हैं। बाढ़ की वजह से टेक्सास में अब तक 18-22 बिलियन (अरब) डॉलर्स का नुकसान हुआ है। इस नुकसान में अभी और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है।

Published on:
09 Jul 2025 12:06 pm