विदेश

छोटी बहन को मिली सजा तो…भाई ने स्कूल में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलियां, डायरेक्टर के सीने में मारी गोली, मचा हड़कंप

छोटी बहन को दी गई अनुशासनात्मक सजा से नाराज भाई ने स्कूल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसके बाद विद्यालय में चीख-पुकार मच गई। छोटे-बच्चे डर से कांप उठे… नीचे पढ़ें पूरी खौफनाक वारदात।

2 min read
Feb 12, 2026
स्कूल के अंदर जाता हुआ बंदूकधारी। पुलिस ने दबोचा। (इमेज सोर्स: डेली मेल US)

थाईलैंड स्कूल फायरिंग मामला: थाईलैंड के सोंगखला प्रांत के हाट याई जिले में बुधवार दोपहर एक ऐसी दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को खौफ में डाल दिया। अपनी छोटी बहन को मिली अनुशासनात्मक सजा से बौखलाए 18 वर्षीय युवक ने स्कूल में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा स्कूल दहशत में आ गया और बच्चे चीखते हुए कक्षाओं से बाहर भागने लगे। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में स्कूल की महिला डायरेक्टर के सीने में गोली लगी, जबकि दो छात्राएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ये भी पढ़ें

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल बस की टक्कर से दो वर्षीय वर्षा और चार वर्षीय भानु की दर्दनाक मौत

आरोपी को गोली मारकर किया गया काबू

हालात तब और भयावह हो गए जब आरोपी युवक ने एक शिक्षिका को बंधक बना लिया। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस और क्विक एक्शन फोर्स ने घेराबंदी कर हमलावर को काफी मशक्कत के बाद काबू में किया और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक माए ताप्तिम याला फाउंडेशन ने अपने फेसबुक पेज पर शाम 4.59 बजे बताया कि टैम्बोन पातोंग में पातोंग प्रथान खिरिवात स्कूल पर खतरनाक M4 राइफल से गोलियां बरसाई। फाउंडेशन ने कहा कि घायल टीचर को अस्पताल ले जाया गया और स्कूल को घेरने के लिए पुलिस को भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी स्कूल में तब घुसा जब दिन की क्लास खत्म होने वाली थी। उन्होंने कहा कि हमलावर ने कुछ टीचरों और स्टूडेंट्स को बंधक बना रखा था, और कई डरे हुए छात्र बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए थे।

हाट याई पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए स्कूल को घेरने के लिए एक स्पेशल फोर्स टीम बनाई। स्कूल से ज्यादा से ज्यादा बच्चे और दूसरे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल भी भेजे गए।

महिला डायरेक्टर की मौत

ताजा जानकारी के मुताबिक, महिला डायरेक्टर की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। वहीं 14 साल की एक छात्रा को पेट में गोली लगने से स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस पूरे घटना से इलाके के लोग डरे हुए हैं।

सोंगखला की प्रांतीय सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। सरकार ने घायलों को सबसे अच्छा इलाज देने का भरोसा भी दिलाया है। प्रशासन ने माना कि यह घटना स्कूल सुरक्षा में एक बड़ी गलती थी, इसलिए उन्होंने अधिकारियों को आगे ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सख्त सुरक्षा नियम और नए प्रोटोकॉल बनाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

50 के उड़े चिथड़े, 200 घायल… पाकिस्तान मस्जिद ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का पहला रिएक्शन; बोले- भारत-अफगानिस्तान…

Also Read
View All

अगली खबर