विदेश

116 साल की यह महिला बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान, जानिए उसका नाम और किस देश की है निवासी

Oldest Living Person: क्या आपको पता है इस समय दुनिया में सबसे बुज़ुर्ग जीवित इंसान कौन है? आइए जानते हैं 116 साल की उस महिला के बारे में।
less than 1 minute read
Tomiko Itooka
Tomiko Itooka

हाल ही में एक 116 साल की महिला ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हम बात कर रहे हैं टोमिको इटूका (Tomiko Itooka) की, जो अब दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है। साथ ही वह दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित महिला होने का रिकॉर्ड भी इनके ही नाम हो गया है। पिछले महीने ही दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान मारिया ब्रानयास मोरेरा (María Branyas Morera) की मृत्यु हो गई थी। स्पेन (Spain) में रह रही अमेरिकी (American) मूल की मारिया की 117 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी। ऐसे में अब टोमिको दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित इंसान बन गई है।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किया अपना नाम दर्ज

टोमिको ने अब दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित इंसान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई।


कब हुआ था जन्म और किस देश की है निवासी?

टोमिको का जन्म 23 मई, 1908 को हुआ था और वह जापान की निवासी है। आज के दिन उनकी उम्र 116 साल और 123 दिन हैं।

यह भी पढ़ें- विमान हुआ क्रैश और धरती से टकराते ही चकनाचूर, दो पायलटों की मौके पर मौत

Updated on:
24 Sept 2024 02:58 pm
Published on:
23 Sept 2024 05:25 pm