विदेश

इस देश में है दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान, गर्मी की जगह होती है बर्फबारी

Smallest Desert In World: रेगिस्तान के बारे में सुनकर मन में ख्याल आता है कि एक ऐसी जगह जहाँ बहुत गर्मी पड़ती है और दूर-दूर तक रेत ही रेत दिखाई देती है। लेकिन दुनिया में एक रेगिस्तान ऐसा भी है जहाँ बर्फ पड़ती है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे रेगिस्तान की। कहाँ है ऐसा रेगिस्तान और क्या है उसका नाम? आइए जानते हैं।
2 min read
Carcross Desert
Carcross Desert

रेगिस्तान (Desert) का नाम सुनते ही मन में ख्याल आता है एक ऐसी जगह का जहाँ भीषण गर्मी पड़ती है और दूर-दूर तक रेत के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता। पेड़-पौधों के नाम पर रेगिस्तान में सिर्फ कंटीली झाड़ियाँ ही होती हैं। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा रेगिस्तान भी है जहाँ बिल्कुल भी गर्मी नहीं पड़ती। इस रेगिस्तान में बर्फ भी पाई जाती है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इस रेगिस्तान में बर्फबारी होती है। आइए जानते हैं इस रेगिस्तान के बारे में जो बिल्कुल हटके है

कारक्रॉस डेज़र्ट

कनाडा (Canada) के युकोन (Yukon) में कारक्रॉस डेज़र्ट (Carcross Desert) है। इस रेगिस्तान में भीषण गर्मी की बजाय सर्दियों में बर्फबारी होती है। सर्दियों में कारक्रॉस डेज़र्ट में हर जगह बर्फ की परतें जम जाती हैं।

दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान

कारक्रॉस डेज़र्ट दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान सिर्फ 1.0 वर्ग मील के क्षेत्र में ही फैला हुआ है। यानी कि इसका क्षेत्र सिर्फ 2.6 किलोमीटर ही है। इस रेगिस्तान के नाम दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

गर्मी नहीं पड़ने की क्या है वजह?

कारक्रॉस डेज़र्ट काफी ऊँचाई पर स्थित है। ऊँचाई पर स्थित होने की वजह से कारक्रॉस डेज़र्ट में गर्मी नहीं पड़ती और सर्दियों में बर्फबारी होती है। सर्दियों में तो कारक्रॉस डेज़र्ट घूमने के लिए कई लोग भी आते हैं।



रहस्यमयी रेगिस्तान

कारक्रॉस डेज़र्ट को रहस्यमयी रेगिस्तान भी माना जाता है। हज़ारों साल पहले यहाँ पर कारक्रॉस गाँव था और कई लोग भी रहते थे। कई लोगों का मानना है कि एक झील के सूखने के बाद यह रेगिस्तान बन गया। कई लोगों का यह भी मानना है कि रेतीली हवाओं की वजह से इस रेगिस्तान का निर्माण हुआ। हालांकि सच क्या है इस बारे में कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है और ऐसे में कारक्रॉस डेज़र्ट का सच एक पहेली की तरह है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Bullet 350 की 1986 में थी बेहद ही कम कीमत, जानकार हो जाएंगे हैरान

Updated on:
31 Oct 2024 09:30 am
Published on:
31 Oct 2024 09:30 am