18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ को लेकर ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Iran Warns Donald Trump: ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान पर दोबारा हमला करने पर अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान अपनी रक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत कर चुका है। वहीं, ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Oct 18, 2026

Iran US War

ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी (Photo-X @TurkHaberAjansi)

Iran US War: ईरान के नवनियुक्त रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर दोबारा हमला किया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका के सबसे शक्तिशाली बमों में से एक ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ का मुकाबला करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी सैन्य तैयारियों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।

ईरान के सरकारी प्रसारक टीवी के मुताबिक, नए रक्षा मंत्री अखलाघी कहा कि हमने ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ का मुकाबला करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और अपनी तैयारियों को लेकर आश्वस्त हैं। हम पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

ट्रंप को दी सैन्य कार्रवाई से बचने की चेतावनी

अखलाघी ने अमेरिका को आगे किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई से बचने की चेतावनी दी। नए रक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रंप को क्षेत्र से अपनी सेना को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका बम गिराता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप को यह भी सोचना चाहिए कि उसके कितने सैनिकों के शव वापस ले जाने पड़ सकते हैं।

अखलाघी ने चेतावनी दी कि यदि ट्रंप अपनी धमकियों पर अमल करते हैं, तो अमेरिका को इसके परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि मेहरदाद अखलाघी की नियुक्ति को ईरान की संसद ने रविवार को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री और सशस्त्र बलों के रसद विभाग के प्रमुख के पद पर उनकी नियुक्ति के पक्ष में 237 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 15 सांसदों ने विरोध में वोट दिया। कुल 277 वोट डाले गए।

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने 5 अक्टूबर को अखलाघी को इस पद के लिए नामित किया था। मतदान से पहले सांसदों ने उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति तथा उद्योग एवं खनन संबंधी समितियों ने भी अपना आकलन प्रस्तुत किया।

दोबारा हमला हुआ तो जवाब चौंकाने वाला होगा: अखलाघी

संसद में मतदान से पहले अपने संबोधन में अखलाघी ने कहा था कि अगर ईरान के विरोधियों ने एक बार फिर देश पर हमला किया, तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी-जायोनी दुश्मन एक बार फिर गलत आकलन करता है, तो ईरानी राष्ट्र और इस्लाम के लड़ाकों की प्रतिक्रिया चौंकाने वाली और व्यापक होगी।

रक्षा मंत्री के रूप में पुष्टि होने के बाद अखलाघी ने दावा किया कि 12 दिनों तक चले युद्ध के बाद ईरान ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत और आधुनिक बनाया है। उनके मुताबिक, इन बदलावों ने विरोधी देशों के आकलन और रणनीतिक गणनाओं को प्रभावित किया है।

अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए थे पूर्व रक्षा मंत्री

दरअसल, अखलाघी ने अजीज नासिरजादेह की जगह ली है, जिनकी तेहरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत हो गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति पेजेशकियान ने ब्रिगेडियर जनरल सैयद माजिद इब्न अल-रेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया था।