
बाब अल-मंदेब पर हूतियों के गढ़ में घुसी यमन सेना, Photo Source@IANS
यमन के रणनीतिक 'बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य' (स्ट्रेट) के पास रविवार को भीषण लड़ाई छिड़ गई। सरकारी सेना ने इस इलाके में हूतियों के ठिकानों के खिलाफ एक नया हमला शुरू किया है। यह जानकारी एक सरकारी सैन्य अधिकारी ने 'शिन्हुआ' समाचार एजेंसी को दी।
नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि 'जायंट्स ब्रिगेड' और 'नेशन शील्ड फोर्सेज' की टुकड़ियों ने कई दिशाओं से आगे बढ़कर, जलडमरूमध्य के रास्तों पर नजर रखने वाले हूतियों के अहम ठिकानों पर कब्ज़ा करने की कोशिश की।
अधिकारी ने बताया कि हूती लड़ाकों ने अपने मजबूत ठिकानों और खाइयों से कड़ा मुकाबला किया, जिससे भारी झड़पें हुईं। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में बिछाई गई बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगों (माइंस) के कारण सरकारी सेना के आगे बढ़ने में मुश्किलें आईं। अधिकारी ने कहा, इस इलाके में हमने अब तक की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक देखी है। हूती पूरी तरह से मजबूत ठिकानों में जमे हुए हैं, और हमारी सेना उनकी रक्षा पंक्तियों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…
Updated on:
18 Oct 2026 05:22 pm
Published on:
18 Oct 2026 05:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
