विदेश

दुनियाभर में सबसे ज़्यादा खाया जाता है यह फल

World's Most Eaten Fruit: क्या आपको पता है कि दुनिया में कौनसा फल सबसे ज़्यादा खाया जाता है? आइए जानते हैं।
2 min read
Dec 26, 2025
फ्रेश जूस, फ्रूट, हर्बल पेय आदि भी उपलब्ध
भोपाल में ग्रीन मेला (Representational Photo)

दुनियाभर में फलों (Fruits) का सेवन करने वाले लोगों की कमी नहीं है। फलों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। डॉक्टर भी फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। दुनियाभर में कई तरह के फल मिलते हैं। फल सिर्फ सेहत के लिए ही अच्छे नहीं होते, बल्कि स्वाद में भी अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा कौनसा फल खाया जाता है? आइए जानते हैं।

दुनियाभर में सबसे ज़्यादा खाया जाता है यह फल

केला दुनिया में सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला फल है। केला दुनियाभर में ही किफायती कीमत में मिलता है, जिससे इसे खरीदना सभी वर्ग के लोगों के लिए आसान रहता है। यह सामान्य परिस्थिति में भी आसानी से उगाया जा सकता है।

किन देशों में सबसे ज़्यादा खाया जाता है केला?

क्या आपको पता है कि किन देशों में केला सबसे ज़्यादा खाया जाता है? आइए जानते हैं।

क्रमांकदेश का नाम
1.भारत
2.चीन
3.इंडोनेशिया

केले के हैं कई फायदे

केला एक पौष्टिक फल है, जिसके कई फायदे हैं। केला पोटैशियम, विटामिन बी6, सी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यह ऊर्जा का त्वरित स्रोत है। केले से रक्तचाप नियंत्रित रखता है और हृदय रोगों का जोखिम कम करता है। केला खाने से कब्ज नहीं होती। केला खाने से ऊर्जा और स्टैमिना में इजाफा होता है। केले में कम कैलोरी और ज़्यादा फाइबर होने से भूख काबू में रहती है। केला खाने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। केला खाने से ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन बनता है, जिससे मूड अच्छा रहता है।

Updated on:
26 Dec 2025 05:01 pm
Published on:
26 Dec 2025 04:07 pm