विदेश

Bar Girl: रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पी दारू, फिर 18 साल की बार टेंडर को मारा चाकू

Bar Girl : महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। चाहे वे घर पर हों या बाजार में, घरेलू हों या कामकाजी, पुरुष प्रधान समाज में उनकी सुरक्षा हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। यहां एक बार बाला की हत्या हो गई।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 9:34 PM IST
Bar Tender Murder
Bar Tender Murder

Murder: जापान की राजधानी टोक्यो के एक बार ( Bar ) में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की रविवार को एक पुरुष ग्राहक ने चाकू मार कर हत्या (murder) कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि पुलिस ने कहा है कि आरोपी ग्राहक की पहचान हिरोयुकी चिगिरा (49) के रूप में हुई है। आरोपी गुनमा प्रांत में रहता है। चिगिरा ने टोक्यो (Tokyo) के शिम्बाशी जिले के व्यस्त इलाके में स्थित बार में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:40 बजे बार बाला (Bar Girl) युना तानिसावा (18) की गर्दन पर चाकू से वार किया।

इस्तेमाल किया गया चाकू 10 सेमी का था

रिपोर्ट के अनुसार, बार के मैनेजर ने संदिग्ध को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टोक्यो निवासी महिला कर्मचारी तानिसावा की अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू 10 सेमी का था। गौरतलब है कि जापान की राजधानी टोक्यो में अगस्त से ही डकैती के मामले बढ़ते जा रहे हैं। टोक्यो महानगरीय क्षेत्र में घरों को निशाना बना कर डकैतियां की जा रही हैं। इस बीच, टोक्यो और उसके तीन पड़ोसी प्रांतों की पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्योदो न्यूज के हवाले से बताया था कि नए सामने आए मामलों में कनागावा की राजधानी योकोहामा में एक संभावित डकैती का मामला भी शामिल है, इसमें 75 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया था। कानागावा प्रांतीय पुलिस ने कहा था कि 75 वर्षीय हिरोहारू गोटो को योकोहामा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे, उनके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर मारपीट के निशान थे। उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी और लगभग 200,000 येन की चोरी की गई थी।

Updated on:
27 Oct 2024, 9:34 PM IST
Published on: