विदेश

श्रीलंका की गुफा में मिली कुंभकर्ण की 5000 ईसा पूर्व तलवार ! जानिए भारत में सोशल मीडिया पर क्या किया जा रहा दावा

Kumbhkarana sword: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामायण में वर्णित लंका के राजा रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की तलवार मिलने का बडा दावा किया जा रहा है। इसमें एक विशाल तलवार को भी दिखाया है। इन वायरल तस्वीरों की जांच के बाद अब इस दावे की सच्चाई और ​हकीकत सामने आ गई है।

2 min read
Oct 28, 2024
kumbhkaran Sword.
kumbhkaran Sword.

Kumbhkarana sword: भारत में दशहरा पर रावण दहन और दीपावली पर रामलीला करना आम बात है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि लंका के राजा रावण के छोटे भाई कुंभकर्ण की 5000 ईसा पूर्व की विशाल तलवार मिल गई है। इस वीडियो में तलवार के साथ कुछ लोग प्रोटेक्टिव गियर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, और इसे एक टनल के अंदर के हिस्से में रखा गया है। इस बारे में दावा किया गया है कि यह कुंभकर्ण की तलवार ((kumbhakarna sword sri lanka fact check)) है। कुंभकर्ण लंका के राजा रावण का छोटा भाई था, जिसका वर्णन हिंदू महाकाव्य रामायण में मिलता है। चार स्लाइड दिखाने वाले इस वीडियो में कुंभकर्ण की तलवार ((kumbhakarna sword) के पास पुरातत्वविदों को खड़ा बताया गया है।

यह किसी टनल के अंदर का हिस्सा दिख रहा है

यह किसी टनल के अंदर का हिस्सा दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए कई लोगों ने दावा किया है कि कुंभकर्ण की तलवार मिल गई है। वायरल वीडियो की सच्चाई जानने से पहले, चलिए देखते हैं कि इसमें क्या है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में चार स्लाइड हैं, जिसमें एक विशाल तलवार जमीन पर रखी हुई है। यह किसी टनल के अंदर का हिस्सा दिख रहा है, जिसके पास दो लोग प्रोटेक्टिव गियर पहने खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में तीन व्यक्ति विशाल तलवार को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन वे तलवार के अनुपात में बहुत छोटे लग रहे हैं।

क्या है वायरल हो रही तस्वीरों का सच ?

न्यूजचेकर ने इन तस्वीरों की पड़ताल की कुंभकर्ण की इस तलवार मामले की जांच की गई तो(kumbhakarna sword found fact check) तो यह तथ्य पाया कि तलवार के पास मौजूद लोगों के चेहरे स्पष्ट नहीं थे। इसके साथ ही चारों तस्वीरों में अतिरिक्त चमकदार बनावट थी। ये सभी संकेत एआई इमेजरी की ओर इशारा करते हैं। यानी इन तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI image) का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

एआई का इस्तेमाल कर बनी तस्वीर

इइन तस्वीरों को एआई कंटेंट डिटेक्शन टूल ट्रू मीडिया ने चेक किया और बताया कि तीन तस्वीरों में 'हेरफेर करने के पर्याप्त सुबूत मिले हैं।' ट्रू मीडिया ने तस्वीरों का आकलन करने के बाद यह तथ्य पाया कि यह 99% आश्वस्त था कि विजुअल एआई का उपयोग करके बनाए गए थे। ट्रू मीडिया ने बताया कि यह तस्वीर स्टेबल डिफ्यूजन, मिडजर्नी, डैल ई 2 और अन्य एआई जेनरेटेड फोटो रियलिस्टिक विजुअल का इस्तेमाल करके बनाई गई है। इस आधार पर यह साबित होता है कि तस्वीर के बारे में किया जा रहा दावा झूठा है।

Updated on:
04 Nov 2024 11:45 am
Published on:
28 Oct 2024 04:27 pm
Also Read
View All
Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब

लेबनान में सीजफायर के लिए तैयार इजरायल! पीएम नेतन्याहू ने हमले रोकने का दिया आदेश, लेकिन रखी यह बड़ी शर्त

होर्मुज स्ट्रेट पर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, तेहरान ने कहा बंद तो वॉशिंगटन ने किया खंडन

‘मेरी पॉपुलैरिटी पर मत जाओ, अपना देखो’, डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा उकसाया तो जॉर्जिया मेलोनी ने फिर दिया करारा जवाब

लेबनान को लेकर बढ़ा विवाद, ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिका-इजरायल पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप