विदेश

अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करता तो 3 करोड़ लोग और शहबाज शरीफ मर जाते…Operation Sindoor को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 का सैन्य टकराव परमाणु युद्ध में बदलने से बच गया, हालांकि भारत ने इस दावे का समर्थन नहीं किया है।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा (Photo-IANS)

India Pakistan ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने में अहम भूमिका निभाई और संभावित परमाणु युद्ध को टाल दिया। साथ ही कहा कि यदि मेरा हस्तक्षेप नहीं होता तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ समेत 3 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी।

ये भी पढ़ें

भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ का फोड़ा बम, सोलर पर 126 प्रतिशत लगाया टैक्स

‘परमाणु युद्ध की कगार पर पहुंच गए थे दोनों देश’

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी दखल के बिना दोनों देश परमाणु युद्ध की कगार पर पहुंच सकते थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अपने पहले 10 महीनों में ही उन्होंने 8 युद्ध रुकवाए हैं-

1- भारत पाकिस्तान

2- कंबोडिया-थाईलैंड

3- इज़रायल-ईरान

4- मिस्र-इथियोपिया

5- आर्मेनिया-अजरबैजान

6- कांगो-रवांडा

7- सर्बिया-कोसोवो

8- इजरायल-हमास

कई बार कर चुके हैं दावा

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में ट्रंप कई बार यह कह चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान तनाव को कम कराने का श्रेय उनकी सरकार को जाता है। उनका कहना है कि अमेरिका ने व्यापार समझौतों और टैरिफ को दबाव के तौर पर इस्तेमाल कर दोनों देशों को सैन्य टकराव बढ़ाने से रोका। हालांकि नई दिल्ली ने इस दावे का समर्थन नहीं किया है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

ट्रंप मई 2025 में हुए उस सैन्य गतिरोध का जिक्र कर रहे थे, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था। इस हमले में नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी। पिछले सप्ताह भी ट्रंप ने दोहराया था कि उन्होंने ही उस समय दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर तनाव कम कराया।

ये भी पढ़ें

ईरान पर हमले को लेकर आमने-सामने हुए ट्रंप और अमेरिकी सेना, राष्ट्रपति बोले- जंग तो हम…

Also Read
View All

अगली खबर