
राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी सेना में पड़ी फूट (Photo-IANS)
US preparing military options Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर उनके और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही ये बातें 100 प्रतिशत झूठ हैं और अंतिम फैसला वही करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के युद्ध विरोधी होने की खबर गलत है। ट्रंप ने दावा किया कि यदि युद्ध हुआ तो अमेरिका आसानी से जीत जाएगा।
बता दें कि अमेरिकी मीडिया की कई रिपोर्टों में संभावित हमले को लेकर गंभीर जोखिमों का उल्लेख किया गया था। द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक सैन्य नेतृत्व ने व्हाइट हाउस को चेताया कि हथियारों की कमी और सहयोगी देशों के घटते समर्थन से अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
वहीं द वॉल स्ट्रीट जनरल ने रिपोर्ट किया कि बड़े सैन्य अभियान से भारी हताहत और वायु रक्षा कमजोर होने का खतरा है। इसके अलावा एक्सियोस के मुताबिक, हमला अमेरिका को लंबे और महंगे युद्ध में उलझा सकता है।
रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जारेड कुशनर ने पहले कूटनीतिक रास्ता अपनाने की सलाह दी थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन अगर कोई डील नहीं हुई तो परिणाम ईरान और उसके लोगों के लिए बहुत बुरा होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट करते हुए लिखा- ईरान के साथ संभावित युद्ध के बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, वह सब गलत है और जानबूझकर गलत लिखा गया है। फैसला मुझे ही करना है। मैं समझौता करना पसंद करूंगा, लेकिन अगर हम समझौता नहीं करते हैं, तो उस देश और उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा, क्योंकि वे महान और अद्भुत हैं, और उनके साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है और अगला दौर गुरुवार को होने की संभावना है।
Published on:
24 Feb 2026 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
