विदेश

खामेनेई की मौत के बाद ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- ‘अगर हिमाकत की तो ऐसा मजा चखाएंगे…’

israel attack iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान को एक बार फिर बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ करता है तो ऐसा मजा चखाएंगे कि वो सोच भी नहीं सकते। 

2 min read
Mar 01, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी (Photo-IANS)

Israel Attack Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान किसी भी तरह का जवाबी हमला करता है, तो अमेरिका ऐसी भारी सैन्य कार्रवाई करेगा जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह चेतावनी अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच आई है।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम लीडर की मौत के बाद भारत में फूट पड़े शिया समुदाय के नेता, कहा- धोखे से हमारे नेता को मारा गया

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैै। उन्होंने कहा कि ईरान के बहुत कड़ा जवाब देने की खबरों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने हमला किया तो अमेरिका उसे बेहद ताकतवर तरीके से जवाब देगा।

‘जोरदार हमले करेगा ईरान’

ईरानी अधिकारियों ने पहले ही कहा है कि वे हमलों का जोरदार बदला लेंगे। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई अपने लोगों की सुरक्षा और ईरान के मिसाइल व परमाणु कार्यक्रम से जुड़े खतरे को खत्म करने के लिए जरूरी है।

‘ट्रंप ने हथियार डालने की कही बात’

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सुरक्षा बलों से हथियार डालने को कहा और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर उन्हें पक्का मौत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ईरान की जनता से भी अपील की कि हालात शांत होने के बाद वे अपनी सरकार को बदल दें।

ईरान को बांटने की कोशिश कर रहे अमेरिका-इजरायल

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने रविवार को अमेरिका और इजरायल की कड़ी निंदा की और उन पर आरोप लगाया कि वे चल रहे संघर्ष के बीच ईरान को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

लारीजानी ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ इजरायल द्वारा कथित तौर पर रची गई साज़िशों को अब तक नाकाम कर दिया गया है, और उन्होंने कसम खाई कि देश दूसरों को ईरान को बांटने की इजाज़त नहीं देगा।

ये भी पढ़ें

Iran–Israel war: खामेनेई की मौत के बाद भारत में भी विरोध, कश्मीर में शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन

Also Read
View All

अगली खबर