विदेश

ट्रंप का बड़ा दावा: लड़ाई खत्म होने वाली है; ईरान का दो टूक जवाब- अब हम तय करेंगे कि युद्ध कब खत्म होगा

US–Iran War Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि लड़ाई खत्म होने वाली है। इस पर पलटवार करते हुए IRGC के अधिकारियों ने कहा कि अब ईरान तय करेगा कि युद्ध कब खत्म होगा।

2 min read
Mar 10, 2026
फोटो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई (सोर्स: ANI)

US–Iran Tensions: अमेरिका और ईरान के युद्ध के बीच अब जुबानी जंग तेज हो गई है। मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका और इजरायल, ईरान पर लगातार बम बरसा रहे हैं। तो वहीं ईरान भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। उसके बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है, उनके दावे ने माहौल को और गरमा दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपतिने दावा किया कि लड़ाई अब खत्म होने वाली है। लेकिन ईरान के तेवर इससे बिल्कुल उलट नजर आए। खाड़ी में अचानक ड्रोन और मिसाइल हमलों ने पूरे इलाके को हिला दिया, आज मंगलवार को दुबई, अबू-धाबी और बहरीन में सुबह-सुबह सायरन बजने लगे। यह इस बात का संकेत था कि ईरान और भी ज्यादा खतरनाक अटैक कर सकता है।

ये भी पढ़ें

बिहार में नीतीश के हटते ही यूपी BJP में क्यों हलचल, जानिए वजह?

अब ईरान तय करेगा कि युद्ध कब खत्म होगा…

इसी बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (Islamic Revolutionary Guard Corps) के अधिकारियों ने साफ शब्दों में कह दिया कि युद्ध खत्म होने का फैसला अब सिर्फ ईरान करेगा। जबकि यूएस राष्ट्रपति ट्रंप लड़ाई को ‘शॉर्ट-टर्म सफर’ बता रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत के बाद ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरान अपनी मजबूती दिखाने के लिए नया सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई को चुन लिया है।
बता दें मुजतबा खामनेई… अयातुल्ला अली खामनेई के बेटे हैं।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू: हम उनकी हड्डियां तोड़ रहे हैं

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान की सरकार को बदलना पूरी तरह ईरानी लोगों पर निर्भर करता है। नेतन्याहू ने देर रात नेशनल हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के दौरे के दौरान कहा कि उनकी इच्छा है कि ईरानी लोग जुल्म और दबाव से आजाद हों। उन्होंने कहा, “आखिरकार ये फैसला ईरानी जनता का ही होगा। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अब तक हमने जो कदम उठाए हैं, उससे ईरान की सरकार पर काफी दबाव पड़ा है…और हम अभी भी पीछे नहीं हटे हैं।”

ये भी पढ़ें

‘दुश्मन का समर्थन करने पर मौत की सजा’: ईरान ने प्रवासी नागरिकों को दी खुली धमकी

Also Read
View All

अगली खबर