
जापान (Japan) में आज, सोमवार, 1 जनवरी को भूकंप का तेज़ झटका आया है और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 रही। कुछ सोर्सेज़ के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। जापान में इस भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए। इससे देश में कई जगहों पर सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के पास समुद्र से करीब 5 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका जताई जा रही है। सुनामी के खतरे के बीच लहरों में तेज़ी देखी जा रही है और तट से लहरें उतनी शुरू भी हो गई हैं। इसी बीच एक और देश ने भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
साउथ कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी
जापान में सुनामी की चेतावनी और तेज़ लहरों की शुरुआत के बाद अब साउथ कोरिया (South Korea) में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साउथ कोरिया में पोहांग (Pohang) और गंगनुंग (Gangneung) में सुनामी का खतरा बताया जा रहा है और ऐसे में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।