10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?

Iran Bushehr Explosions Update: ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच बुशहर समेत कई शहरों में धमाकों की खबरों से तनाव बढ़ गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत कर क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की, जबकि ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव लगातार गहराता नजर आ रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Jul 10, 2026

Iran Faces Fresh Attacks

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके (Photo Credit- Aljazeera)

Iran Bushehr Explosions: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के आखिरी दिन हजारों लोग पहुंचे। कई दिनों तक चले शोक कार्यक्रम के बाद खामेनेई को इमाम रजा श्राइन परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग काले कपड़े पहनकर सड़कों पर उतरे और खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार के अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों में वरिष्ठ धर्मगुरुओं और खामेनेई परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। हालांकि, खामेनेई के बेटे और ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए। मोजतबा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने के बाद उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्सकी माने तो वह फरवरी में हुए हमले के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।

बुशहर समेत ईरान के कई शहरों में धमाकों की खबर

अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बीच ईरान के कई शहरों में तेज धमाकों की खबरें भी सामने आईं। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक बुशहर, कोनारक, चाबहार, बंदर अब्बास और कुछ अन्य दक्षिणी इलाकों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। बुशहर में ईरान का एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी स्थित है, जिसके आसपास धमाकों की खबरों ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी।

कोनारक में कई धमाकों की आवाज सुने जाने की सूचना मिली, जबकि बुशहर और आसपास के क्षेत्रों से भी विस्फोटों की खबरें आईं। शुरुआती रिपोर्टों में सभी धमाकों के लक्ष्य और उनसे हुए नुकसान के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई थी।

अमेरिका ने ईरान में किए नए हवाई हमले

अमेरिका ने नए हमलों से इनकार नहीं किया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान में करीब 90 ठिकानों पर ताजा हवाई हमले किए गए। अमेरिका का कहना है कि ये कार्रवाई होर्मुज (Hormuz) जलडमरूमध्य में जहाजों और समुद्री आवाजाही को कथित ईरानी खतरे से बचाने के लिए की गई।

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और अमेरिका के सहयोगी देशों की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे। कुवैत, कतर और बहरीन समेत कई देशों में चेतावनी सायरन बजाए गए। इस नए सैन्य टकराव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पहले से लागू अस्थायी संघर्षविराम पर भी संकट बढ़ गया है।

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत

इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने फोन पर बातचीत की। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अमेरिका और इजरायल के बीच करीबी तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।

बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को फारस की खाड़ी में अमेरिका की हालिया सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच तुर्किये से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब अमेरिका ने ईरान पर नए हमले किए और ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी तथा सहयोगी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।

ईरान ने सैनिकों की मौत का किया दावा

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड से संबंधित फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि अमेरिकी हवाई हमलों में ईरानी वायुसेना और नौसेना के 8 जवानों की मौत हुई है। हालांकि, इस संख्या की स्वतंत्र रूप से तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। ईरान और अमेरिका के बीच दोबारा शुरू हुए हमलों से पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के साथ-साथ समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।