विदेश

ईरान-अमेरिका और इजरायल के भीषण युद्ध में दो बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक की मौत; सात गंभीर रूप से घायल

Middle East Tensions: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच मासूम नागरिक मारे जा रहे हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि दो बांग्लादेशी और एक भारतीय नागरिक की ड्रोन हमलों में मौत हो चुकी है। जबकि अन्य सात गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

2 min read
Mar 03, 2026
ईरान-अमेरिका और इजरायल के भीषण युद्ध में प्रवासी लोगों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता (इमेज सोर्स: चैट GPT AI जनरेटेड इमेज)

Middle East Citizen Death Tensions: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों में हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों ने प्रवासी लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं में कम से कम दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात के घायल होने की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की है।

ये भी पढ़ें

‘ईरान दुनिया का नंबर एक आतंक का स्पॉन्सर है…’, भीषण जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन; डंके की चोट पर कही ये बड़ी बात

बांग्लादेशी नागरिक की मौत

पहली मौत यूएई के अजमान शहर में हुई, जहां सिलहट के बरेलखा निवासी सालेह अहमद हवाई हमले के मलबे की चपेट में आ गए। UAE में बांग्लादेश दूतावास स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में है और उड़ानें शुरू होने पर शव को स्वदेश भेजने में मदद करेगा।

एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक की मौत महरीन में हुई, जबकि तीन लोग घायल बताए गए हैं। वहीं कुवैत (Kuwait) में भी एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले में चार बांग्लादेशी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने घटना पर क्या कहा?

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद 60 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी दूतावासों को एडवाइजरी जारी करने तथा स्थानीय नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ओमान में भारतीय नागरिक की मौत

ओमान में भारतीय नागरिक की मौत

सोमवार को खबर आई थी कि ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह हमला ओमान (Oman) के तट से लगभग 52 समुद्री मील दूर एक मानव रहित सतही जहाज (USV) से किया गया। टैंकर MKD Vyom में विस्फोट के बाद मुख्य इंजन कक्ष में आग लग गई।

ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे मृतक के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बाकी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। जहाज पर कुल 21 क्रू मेंबर थे- 16 भारतीय, चार बांग्लादेशी और एक यूक्रेनी, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

ओमान की रॉयल नेवी डैमेज टैंकर की निगरानी कर रही है और आसपास के जहाजों को चेतावनी दे रही है। इसी बीच, ओमान के सुल्तान ने लेबनान और फ्रांस के राष्ट्रपति से बात करके क्षेत्र में बढ़ते तनाव को रोकने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका की लड़ाई में अब कूदा कतर, मार गिराए दो ईरानी Su-24 जेट…सात बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच ड्रोन

Also Read
View All

अगली खबर