विदेश

Earthquakes: फिजी में लगातर आए दो भूकंपों से कांपी धरती

Fiji Earthquakes: दुनियाभर में ही भूकंप के कई मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज फिजी में कुछ ही देर में दो बार भूकंप आया।

2 min read

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है और यह बात जगजाहिर है। दुनियाभर में किसी न किसी जगह पर हर दिन भूकंप के कई मामले देखने को मिलते हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। कई बार तो एक ही जगह, एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ जाते हैं। आज, शुक्रवार, 9 अगस्त को फिजी (Fiji) में ऐसा ही हुआ। फिजी में पहला भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 05 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 रही। वहीं दूसरा भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजकर 40 मिनट पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 रही। फिजी में आज आए इन दोनों भूकंपों की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?

फिजी में आज आए पहले भूकंप की गहराई 590.7 किलोमीटर रही और दूसरे भूकंप की गहराई 583.4 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

फिजी में आज आए भूकंपों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। दोनों भूकंपों की ही गहराई काफी ज़्यादा रही और इस वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को सिर्फ हल्के झटके ही महसूस हुए।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इटली में गर्मी से हाल बेहाल, कई इलाकों में आपातकाल घोषित

Also Read
View All

अगली खबर