
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जहाजों के समुद्री बारूदी सुरंगों (Naval Mines) का शिकार बनने का सिलसिला जारी है। ईरान ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि होर्मुज स्ट्रेट में उसके द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़रने वाले जहाजों को समुद्री बारूदी सुरंगों का सामना करना पड़ेगा और इनसे बचने की उम्मीद न के बराबर है। हर दिन तेल के जहाजों के होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बनने के मामले सामने आ रहे हैं और आज भी ऐसा ही देखने को मिला।
आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी है कि आज तेल के दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों में समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन गए। एक जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में और दूसरा दक्षिणी हिस्से में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया। टक्कर के बाद दोनों जहाज़ों में धमाका हुआ, फिर वो धूं-धूं कर जल उठे।
इन दो जहाजों के फटने और जलने की वजह से इन पर मौजूद तेल भी व्यर्थ हो गया। होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों की वजह से तेल के कई जहाज शिकार बन रहे हैं, जिनसे इनके ज़रिए ले लाया जा रहा तेल भी व्यर्थ हो रहा है।
अमेरिका से युद्ध की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, जबकि अमेरिकी नेवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है और इससे गुज़रने के लिए अमेरिकी नेवी ने अन्य रास्ते भी सुझाए हैं, जिन्हें ईरान ने अवैध घोषित कर रखा है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद अकरमिनिया (Mohammad Akraminia) ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका, ईरान की प्रस्तावित सभी 7 शर्तें नहीं मान लेता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा। इसके साथ ही अकरमिनिया ने सभी कमर्शियल जहाजों को चेतावनी दी कि इस रणनीतिक जलमार्ग को पार करने के लिए अमेरिकी बताए गए फर्जी रास्तों के झांसे में न आएं, क्योंकि इन रास्तों में ईरानी सेना ने समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं।