
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुज़रने के लिए कई जहाज ईरान (Iran) के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद किया हुआ है और किसी को भी बिना समन्वय के इससे न गुज़रने की चेतावनी दी है। हालांकि अमेरिका (United States of America) की नेवी ने कुछ समय पहले कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो गई है, लेकिन ईरान ने इसका खंडन किया था। अमेरिकी नेवी ने होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने के लिए कुछ अन्य रास्तों की भी घोषणा की थी, जिन्हें ईरान ने अवैध बताया था और ईरानी नेवी ने इन रास्तों में कई समुद्री बारूदी सुरंगें बिछा दी थीं। इन समुद्री बारूदी सुरंगों का कहर हर दिन देखने को मिल रहा है।
आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने बताया कि आज होर्मुज स्ट्रेट में तेल के दो जहाजों की समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों जहाजों में धमाका हुआ और फिर आग लग गई।
ईरान ने आदेश दिया हुआ है कि कोई भी जहाज अवैध रास्तों से होर्मुज स्ट्रेट पार करने की कोशिश नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी कई जहाज ऐसा कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि ये जहाज ईरानी नेवी द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में बिछाई गईं समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं।
होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए अवैध रास्तों से गुज़रने के दौरान जहाज अपने नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके। हालांकि उनका यह प्लान कामयाब नहीं हो रहा है, क्योंकि इस दौरान वो समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन जाते हैं। हर दिन इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं जब तेल के जहाज या अन्य ऐसे जहाज जो होर्मुज स्ट्रेट के अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं, वो समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा रहे हैं, जिसकी वजह से उनमें धमाके हो रहे हैं और फिर आग लग रही है।