विदेश

होर्मुज स्ट्रेट में तेल के दो जहाज बने समुद्री बारूदी सुरंगों के शिकार, धमाके के बाद जलकर हुए खाक

Oil Tankers Explosion In Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में तेल के दो और जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 7:43 PM IST
Oil tanker explosion
होर्मुज स्ट्रेट में तेल के जहाज में धमाके के बाद लगी आग (Photo - Video Screenshot from @IrnaEnglish)

होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (Naval Mines) से जहाज बच नहीं पा रहे हैं। ईरान (Iran) ने इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद कर रखा है और अमेरिका (United States of America) की नेवी द्वारा सुझाए गए रास्तों को अवैध घोषित कर रखा है। इन्हीं रास्तों में ईरानी नेवी ने समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं जिनसे अब तक कई जहाज टकरा चुके हैं। हर दिन इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं।

तेल के दो जहाज बने समुद्री बारूदी सुरंगों के शिकार

अब होर्मुज स्ट्रेट में तेल के दो और जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों के शिकार बन गए हैं। आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने बताया कि पिछले कुछ घंटे में तेल के दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों जहाज़ों में धमाका हुआ, फिर वो जलकर खाक हो गए। इसके साथ ही दोनों जहाजों पर मौजूद तेल भी बेकार हो गया।

ईरान की चेतावनी का हो रहा है असर

ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरी तरह से कंट्रोल है और इसे बंद कर रखा है। अगर कोई भी जहाज बिना ईरान से समन्वय बनाए इस रणनीतिक जलमार्ग को पार करने की कोशिश करेगा, तो वो समुद्री बारूदी सुरंगों से बच नहीं पाएगा। हालांकि अमेरिकी नेवी ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट में अब जहाजों को आवाजाही पहले की तरह शुरू हो गई है, जिसके बाद कई जहाजों ने इस जलमार्ग से गुज़रने की कोशिश की। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए ये जहाज अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं जिससे उनके बारे में ईरानी नेवी को पता न चल पाए, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों से ये जहाज बच नहीं पा रहे हैं और ईरान की चेतावनी का असर हो रहा है। अमेरिकी नेवी ने कुछ हफ्तों पहले दावा किया था कि इन समुद्री बारूदी सुरंगों को पूरी तरह से हटा दिया गया है, लेकिन यह बात साफ है कि ऐसा नहीं हुआ।