विदेश

होर्मुज स्ट्रेट में 2 सुपरटैंकर जहाज और 3 अन्य जहाज आए समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में

Naval Mines Impact In Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों का असर बरकरार है। हर दिन एक से ज़्यादा जहाज इनका शिकार बन रहे हैं और आज भी ऐसा ही देखने को मिला।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:20 PM IST
Supertanker ablaze in Strait of Hormuz
होर्मुज स्ट्रेट में सुपरटैंकर जहाज बना समुद्री बारूदी सुरंग का शिकार (Photo - AI Generated)

ईरान (Iran) ने चेतावनी दी थी कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पार करने के लिए बिना उसकी सेना से समन्वय बनाए अवैध रास्तों से गुज़रने वाले जहाजों को समुद्री बारूदी सुरंगों (Naval Mines) का सामना करना पड़ेगा और ईरान की चेतावनी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगें जहाजों के लिए तबाही का कारण बन गई हैं। इन समुद्री बारूदी सुरंगों का असर खूब देखने को मिल रहा है और हर दिन एक से ज़्यादा जहाज इनका शिकार बन रहे हैं। आज भी ऐसे ही मामले सामने आए।

होर्मुज स्ट्रेट में 5 जहाज आए समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में

होर्मुज स्ट्रेट में आज 5 जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए, जिसकी जानकारी आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने दी। पांचों जहाज तेल लेकर होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से जा रहे थे और तभी समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन गए। आईआरजीसी की नेवी ने जानकारी दी कि दो सुपरटैंकर जहाज होर्मुज स्ट्रेट में आज ईरान द्वारा घोषित अवैध रास्तों से गुज़र रहे थे और तभी समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर होने की वजह से उनमें धमाका हो गया और फिर आग लग गई, जिससे वो तबाह गए। आईआरजीसी की नेवी ने बताया कि इन दोनों सुपरटैंकर जहाजों के साथ अमेरिकी विमान भी मौजूद थे।

वहीँ होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़र रहे 3 अन्य जहाज भी समुद्री बारूदी सुरंगों से टकरा गए। इसके बाद उनमें धमाका हुआ और फिर वो भी जल गए।

बेहद घातक हैं समुद्री बारूदी सुरंगें

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगें बेहद ही घातक हैं। पानी के नीचे होने की वजह से ये ऊपर से दिखाई नहीं देती। ये जहाज अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद करके ईरानी नेवी को तो चकमा दे देते हैं, लेकिन समुद्री बारूदी सुरंगों से बच नहीं पाते और इनसे टक्कर होते ही जहाजों में धमाका होता है और फिर वो जलकर तबाह हो जाते हैं। अब तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और हर दिन नए मामले देखने को मिल रहे हैं।

Also Read
View All
‘वे बुरे रहे हैं’: ट्रंप बोले- 1 जनवरी के बाद देखेंगे ईरान के साथ क्या होता है, चीन यात्रा के दौरान दिया बड़ा बयान

‘अमेरिका नहीं करता ताइवान की आज़ादी का समर्थन!’, शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से क्यों उठी ‘याल्टा 2.0’ की चर्चा, जाने पहले सम्मेलन में क्या हुआ था तय

ट्रंप की पुतिन और जिनपिंग से बड़ी अपील, दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने पर जोर

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल