विदेश

यूक्रेन को मिली रूस के खिलाफ एक और कामयाबी, एक ही रात में मार गिराए 13 ड्रोन्स और 1 मिसाइल

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ पिछले 19 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेन को देर रात एक बार फिर कामयाबी मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2023, 11:57 AM IST
shot_down_missile.jpg
Shot down missile

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 19 महीने से ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को रूसी सेना को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया था और तभी से इस जंग की शुरुआत हो गई थी। रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी अभी तक नहीं मिली है। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध में अब तक रूस ने यूक्रेन पर कई बार हमले किए हैं। पर रूस के हमलों के खिलाफ यूक्रेन का डिफेंस भी सजग है और रुसी हमलों को रोकने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। यूक्रेन के काउंटरऑफेंस ही नहीं, डिफेंस को भी कामयाबी मिल रही है। देर रात एक बार फिर यूक्रेन को रूस के खिलाफ कामयाबी मिली।


यूक्रेन ने एक रात में मार गिराए रूस के 13 ड्रोन्स और 1 मिसाइल

यूक्रेन की तरफ से आज जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उन्हें रूस की सेना के खिलाफ एक और कामयाबी मिली। जानकारी के अनुसार यूक्रेन की सेना ने देर रात रूस के 13 ड्रोन्स और 1 मिसाइल को मार गिराया। रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों का निशाना यूक्रेन का निप्रॉपेट्रोस (Dnipropetrovsk) ओब्लास्ट था। पर यूक्रेन के खिलाफ रूस को इस हमले में कामयाबी नहीं मिली। इस पूरे मामले के बारे में निप्रॉपेट्रोस ओब्लास्ट के गवर्नर सेरही लाइसैक (Serhiy Lysak) ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी।

Published on: