विदेश

रूस के खिलाफ यूक्रेनी आर्मी का बड़ा प्लान, जल्द पलट सकता है युद्ध का पासा

Russia-Ukraine War: पिछले साल रुस और यूक्रेन के बीच शुरु हुए युद्ध को एक साल से ज़्यादा समय हो गया है। अब तक इस युद्ध में कई मोड़ आ चुके हैं। पर हाल ही में यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक बड़ी जानकारी दी गई है जिससे युद्ध का पासा पलट सकता है।

2 min read
एआई तस्वीर

यूक्रेन (Ukraine) पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन को घेरकर घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया। पुतिन के प्लान के अनुसार रूस कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहता था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। इस युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लाखों मासूम लोगों की जान जा चुकी हैं। इससे भी ज़्यादा लोग इस युद्ध में अब तक घायल हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ कर जाना भी पड़ा। कई शहर भी इस युद्ध में तबाह हो गए। अभी भी यह युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं। पर हाल ही में यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक ऐसी जानकारी दी गई है जिससे यह युद्ध जल्द ही एक नई दिशा में जा सकता है।


यूक्रेनी आर्मी करेगी जवाबी कार्रवाई

एक साल से ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेनी आर्मी अभी भी रुसी आर्मी के सामने डटी हुई है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यूक्रेन की आर्मी रूस की आर्मी का सामना कर पाएगी, पर लगातार मिल रही अंतर्राष्ट्रीय मदद की बदौलत यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटकर रूस की आर्मी का सामना कर रही है। पर अब जल्द ही युद्ध का पासा पलट सकता है।

अब तक यूक्रेन की आर्मी ने रक्षात्मक रवैया अपना रखा था। यूक्रेन की आर्मी रूस की आर्मी के हमलों से बचाव पर ही काम कर रही थी। पर अब यूक्रेनी आर्मी जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है और जल्द ही आक्रामक रवैया अपनाएगी। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी आर्मी की तैयारियाँ पूरी होने वाली है और जल्द ही वो जवाबी कार्रवाई शुरू करेगी।


रूस के खिलाफ जीत का वादा किया था यूक्रेनी राष्ट्रपति ने

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक साल पूरा होने के मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अपने देशवासियों से एक बड़ा वादा किया था। उन्होंने वादा किया था कि इस युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन हार नहीं मानेगा और जीत कर दिखाएगा।

यह भी पढ़ें- Elon Musk के टेकओवर के बाद Twitter में आया बड़ा चेंज, सरकारी डिमांड्स का रखा जा रहा है ध्यान

अमरीका की तरफ से मदद का वादा


रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार अमरीका (United States of America) रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) कह चुके हैं कि रूस इस युद्ध में कितनी भी कोशिश कर ले, यूक्रेन को जीत नहीं पाएगा। साथ ही अमरीकी राष्ट्रपतियह भी साफ कर चुके हैं कि जब तक युद्ध चलेगा, अमरीका इसमें यूक्रेन की मदद करता रहेगा।

यह भी पढ़ें- Twitter से कंटेंट हटाने की रिक्वेस्ट के मामले में भारत है टॉप देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर

Updated on:
04 Jul 2025 06:35 pm
Published on:
28 Apr 2023 04:59 pm
Also Read
View All