विदेश

अमेरिकी वायुसेना के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध, सैन्य विमानों और मिसाइलों के डेटा पर खतरा

US Military Cloud Hack: अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई है। इस प्लेटफॉर्म पर सैन्य विमानों, मिसाइलों और सैनिकों की जानकारी से जुडा डेटा मौजूद है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 6:12 PM IST
US Air Force Cyber Attack News
अमेरिकी वायु सेना (फाइल फोटो-IANS)

US Air Force Cyber Attack: लगातार विकसित होते AI के कारण AI-आधारित घुसपैठ काफी बढ़ गई है। इसी घुसपैठ के चलते अमेरिकी वायुसेना के एक बड़े क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगा दी है। इस सिस्टम में सैन्य विमानों, मिसाइलों, सैनिकों के वेतन और सैन्य हथियारों से जुड़ी अहम जानकारियां मौजूद हैं। ऐसे में इस साइबर हमले से अमेरिकी सेना के संवेदनशील डेटा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सिस्टम में 200 से ज्यादा ठिकानों की जानकारी

हैकर्स ने जिस क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम पर साइबर हमला किया है, वह सिस्टम करीब 200 से ज्यादा ठिकानों की संवेदनशील जानकारी रखता है। यह थिएटर इंटीग्रेटेड कॉम्बैट म्यूनिशन सिस्टम दुनिया भर में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर बम और मिसाइलों का रिकॉर्ड रखता है।

इसमें क्लाउड-बेस्ड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी शामिल है, जो उत्तरी अमेरिका के अलग-अलग इलाकों से एयर डिफेंस रडार और दूसरी जानकारियां जुटाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी सेना की साइबर कमांड को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि हैकर्स कौन हैं और उन्होंने कोई डेटा चुराया है या नहीं।

क्या है अमेरिकी वायुसेना का क्लाउड वन सिस्टम?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउड वन नाम के इस प्लेटफॉर्म को 2017 में शुरू किया गया था। इसका मकसद अमेरिकी वायुसेना की अलग-अलग आईटी जरूरतों को एक ही जगह पूरा करना था। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की सेवाओं को जोड़ा गया था। इस पर दर्जनों ऐसे एप्लिकेशन चलते हैं, जिनका इस्तेमाल सैनिकों के रिकॉर्ड, वेतन, सैन्य सामान और रखरखाव से जुड़े कामों में होता है।

सिस्टम में सेंध कैसे लगी?

रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टम को अपग्रेड करने के दौरान पिछले एक महीने के भीतर इस सेंध का पता चला। हैकर्स ने सॉफ्टवेयर की खामी का फायदा उठाकर सिस्टम के कंट्रोल प्लेन तक पहुंच बनाई। यानी कि पूरे सिस्टम को नियंत्रित करने वाले हिस्से तक पहुंच बना ली थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स ने इस पहुंच का इस्तेमाल करके कौन-सी जानकारियां देखी।

कई कामों पर लगा ब्रेक

साइबर हमले का पता चलने के बाद क्लाउड वन पर कई काम रुक गए हैं। किसी भी नई एप्लिकेशन को इस सिस्टम पर लाने का काम रोक दिया गया है। पहले से चल रहे एप्लिकेशन के अपडेट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं। कुछ यूजर्स के एडमिन राइट्स भी वापस ले लिए गए हैं।

Updated on:
27 Nov 2026, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
इजराइल में सरकार की चाबी ‘रा’म’ पार्टी प्रमुख अब्बास के हाथ? आइसेनकोट के गठबंधन से पहले आज खोलेंगे पत्ते

फर्जी भारतीय पहचान, डीपफेक और सांप्रदायिक हथकंडों के ज़रिए पाकिस्तान ने ऑनलाइन भारत को निशाना बनाने की कोशिशें की तेज़

‘अमेरिका को नहीं है मिडिल ईस्ट के तेल की ज़रूरत’, क्या डोनाल्ड ट्रंप की इस बात में है सच्चाई? समझिए पूरी स्थिति

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बांग्लादेशी स्पीकर ने दी ICJ जाने की धमकी, 1971 की जंग व कश्मीर पर भी दिए भारत विरोधी बयान

SAP Layoffs: AI की रेस में बड़ा फैसला? SAP में 10,000 नौकरियों पर तलवार, प्रोडक्ट, इंजीनियरिंग और सेल्स टीम दायरे में?