विदेश

अमेरिकी सेना ने की सीरिया में एयरस्ट्राइक, अल-कायदा से जुड़ा खूंखार आतंकी हुआ ढेर

US Air Strike In Syria: अमेरिका ने सीरिया में एयरस्ट्राइक करते हुए एक खूंखार आतंकी को मार गिराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 2:20 PM IST
US conducts airstrike in Syria
US conducts airstrike in Syria

सीरिया (Syria) में लंबे समय से अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से देश के हालात बेहद ही खराब रहे हैं। सीरिया दुनिया के सबसे असुरक्षित देशों में से एक माना जाता है और लोगों को डर के साये में जीना पड़ता है। हालाँकि तख्तापलट के बाद से बताया जा रहा है कि सीरिया में हालात पहले के मुकाबले सुधरे हैं। लेकिन अभी भी सीरिया में कई आतंकी रह रहे हैं। ऐसे में अक्सर ही सीरिया में एयरस्ट्राइक्स के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही अमेरिका (United States Of America) ने भी किया। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को सीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एयरस्ट्राइक (US Airstrike) की, जिसमें एक खूंखार आतंकी मारा गया।

मुहम्मद सलाह अल-जबीर हुआ ढेर

सीरिया में अमेरिका की एयरस्ट्राइक में जिस खूंखार आतंकी की मौत हुई है, उसका नाम मुहम्मद सलाह अल-जबीर (Muhammad Salah al-Za’bir) है। इस हवाई हमले को अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्सेज़ (U.S. Central Command (CENTCOM) Forces) ने अंजाम दिया।

अल-कायदा से जुड़ा था अल-जबीर

अल-जबीर, पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) से जुड़ा हुआ था। अल-जबीर, अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन हुर्रस अल-दीन (Hurras al-Din) का सीनियर सदस्य था, जिसे गुरुवार की रात को एयरस्ट्राइक में अमेरिकी सेना ने ढेर कर दिया।

जारी रहेगा मिशन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्सेज़ के कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला ने कहा, "अमेरिका और संबद्ध कर्मियों पर हमला करने की साजिश रचने वाले आतंकियों की तलाश करना और उन्हें मारना या पकड़ने का काम अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्सेज़ जारी रखेगा।"

यह भी पढ़ें- अचानक बदला अमेरिका का रुख, रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को भेज रहा है बड़ी मदद

Updated on:
31 Jan 2025, 2:20 PM IST
Published on: