रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War), जो 24 फरवरी, 2022 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर शुरू हुआ था, वो अभी भी जारी है और खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस का सामना कर रही है, जिससे रूस को भी अब तक अपने इरादे में कामयाबी नहीं मिली है। इस युद्ध में अमेरिका (United States Of America), यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रपति बनने के बाद इस बात पर संशय पैदा हो गया था कि क्या अमेरिका, यूक्रेन की मदद करना जारी रखेगा। इस बात का जवाब भी मिल चुका है। ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही इज़रायल और मिस्त्र के अलावा अन्य सभी देशों को अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लगा दी है। लेकिन अब अचानक से ही अमेरिका का रुख बदल गया है।