विदेश

इस अमेरिकी ने डोनाल्ड ट्रंप को टीवी पर हिंदी में दे डाली गाली

Trump Hindi Slur Viral: अमेरिकी विश्लेषक क्रिस्टीन फेयर ने टीवी इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को हिंदी में गाली दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

2 min read
Aug 26, 2025
अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक और प्रो कैरोल क्रिस्टीन फेयर और पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोईद पीरजादा। स्क्रीन शॉट: (X Handle Sensei Kraken Zero .)

Trump Hindi Slur Viral: अमेरिका की एक राजनीतिक विश्लेषक ने लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) को हिंदी में गाली (Trump Hindi Slur Viral) देकर सभी को चौंका दिया। इस बयान का वीडियो वायरल हो चुका है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस शुरू हो गई है। अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक और प्रोफेसर कैरोल क्रिस्टीन फेयर (Carole Christine Fair) हाल ही में पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोईद पीरजादा (Moeed Pirzada) के साथ एक वीडियो इंटरव्यू में नजर आईं। इंटरव्यू के दौरान भारत, चीन और अमेरिका की रणनीतिक स्थिति पर बात हो रही थी, तभी फेयर ने ट्रंप को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ ट्रंप का दोष नहीं है, लेकिन दुर्भाग्य से उनके कई अधिकारी इस क्षेत्र को नहीं समझते।" फिर उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए, डोनाल्ड ट्रंप को हिंदी में गाली दे डाली, जिसे भारत में आम तौर पर मूर्ख के अर्थों में इस्तेमाल किया जाता है। यह वीडियो X पर Sensei Kraken Zero के अकाउंट पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप की शांति पहल के सारे प्रस्तावों पर ज़ेलेंस्की की ‘ना’: लावरोव ने ठंडी बौछार की

हमें इस …(गाली) के चार साल झेलने होंगे" – फेयर

बातचीत के दौरान क्रिस्टीन फेयर ने साफ शब्दों में कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं चार साल बाद इस देश में रह पाऊंगी।" इसके बाद उन्होंने ट्रंप के लिए हिंदी का अपशब्द दोहराया – "वो एक गाली है"। इस पर इंटरव्यू लेने वाले पीरजादा जोर से हंस पड़े और बोले, "यह तो वही शब्द है जो मैं उर्दू में अक्सर इस्तेमाल करता हूं!"

वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

इस बयान का क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। लाखों लोगों ने इसे देखा और हजारों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।एक यूजर ने लिखा, "आखिर किसी ने तो ट्रंप को उनके असली टाइटल से पुकारा!" दूसरे ने कहा, "ये शब्द तो अब इंटरनेशनल हो गया!" एक और यूजर ने चुटकी ली, "जल्द ही यह शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी शामिल हो जाएगा।"

कुछ लोग हुए नाराज़, कुछ ने बताया 'रियल ग्लोबलाइजेशन'

जहां एक तरफ कुछ लोग इस बयान को “बोल्ड और बिंदास” बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की भाषा सार्वजनिक मंच पर उचित है। एक यूजर ने लिखा, "अब गोरों को हरे राम-हरे कृष्णा के साथ देसी गालियां भी सिखानी पड़ेंगी।"दूसरे ने कहा, "ये है भारतीय संस्कृति का असली वैश्वीकरण!"

गूगल पर ट्रेंड हुआ ‘Donald Trump’ और ‘(गाली)’

24 और 25 अगस्त के बीच, भारत में गूगल पर "Donald Trump" और "Christine Fair" टॉप सर्च ट्रेंड में रहे। ट्रंप का नाम और हिंदी गाली का कॉम्बिनेशन गूगल ट्रेंड्स में तेजी से ऊपर चढ़ा।

हंसी, हैरानी और हंगामा

बहरहाल क्रिस्टीन फेयर का यह बयान मजाकिया हो या विवादास्पद, लेकिन इसने दुनियाभर में एक बहस को जन्म दे दिया है – क्या नेताओं को लेकर इस तरह की भाषा सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल की जानी चाहिए? वहीं दूसरी तरफ, यह घटना बताती है कि आज सोशल मीडिया पर हास्य और राजनीतिक टिप्पणी के बीच की रेखा कितनी पतली होती जा रही है।

(नोट: हम पत्रकारिता के उच्च मानदंड का निर्वाह करते हुए गाली वाला यह वीडियो यहां पोस्ट नहीं कर रहे हैं।)

Also Read
View All