विदेश

रूस को बड़ा झटका: अमरीका देगा यूक्रेन को 4 हज़ार करोड़ का एडिशनल सिक्योरिटी पैकेज

US Helps Ukraine Again: रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में अब तक यूक्रेन की सबसे ज़्यादा मदद जिस देश ने की है, वो है अमरीका। हाल ही में अमरीका ने एक बार फिर यूक्रेन की मदद की है। अमरीका की यूक्रेन को दी जाने वाली इस मदद से रूस को झटका लगेगा।

2 min read
Jun 28, 2023
Volodymyr Zelenskyy with Joe Biden

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन (Ukraine) में घुसपैठ करते हुए जंग की शुरुआत कर दी थी। इस युद्ध को चलते हुए अब 16 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। अब तक इस युद्ध से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो गया है। साथ ही पूरे देश में तबाही मच चुकी है। हालांकि इस युद्ध की वजह से रुसी आर्मी के सैनिकों की भी बड़ी तादाद में मौत हो गई है। दोनों पक्षों को इस युद्ध में नुकसान हुआ है। हालांकि रूस की आर्मी अभी भी जमकर यूक्रेन की आर्मी पर हमला कर रही है, पर यूक्रेनी आर्मी भी इस युद्ध में डटी हुई है। इसकी बड़ी वजह है यूक्रेन को लगातार मिल रहा इंटरनेशनल सपोर्ट। जब से युद्ध शुरू हुआ है, अमरीका (United States of America) यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है।


अमरीका ने किया यूक्रेन के लिए एडिशनल मदद का ऐलान

हाल ही में अमरीका ने यूक्रेन के लिए एडिशनल मदद का ऐलान किया है। इसके तहत अमरीका यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर्स (करीब 4 हज़ार करोड़ रुपये) का एडिशनल सिक्योरिटी पैकेज देगा।


यह भी पढ़ें- वैगनर ग्रुप का चीफ येवगेनी प्रिगोझिन पहुंचा बेलारूस, राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने की पुष्टि

रूस को लगेगा झटका

अमरीका की इस घोषणा से रूस को बड़ा झटका लगेगा। जो रूस सिर्फ कुछ दिन में ही यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेना चाहता था, उसे 16 महीने में भी सफलता नहीं मिली है। इसकी वजह है अमरीका की तरफ से यूक्रेन को मिल रही लगातार मदद। ऐसे में अमरीका की तरफ से यूक्रेन को दी जा रही एडिशनल मदद से रूस की मुश्किल और बढ़ेगी।

अमरीका ने शुरू से दिया है यूक्रेन का साथ

जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तभी से अमरीका यूक्रेन का साथ दे रहा है। फाइनेंशियल सपोर्ट के साथ ही अमरीका ने यूक्रेन को मिलिट्री एंड वैपन सपोर्ट भी प्रोवाइड कराया है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज़ 'आइकॉन ऑफ द सीज़' बनकर हुआ तैयार, जानिए क्या है खास

Published on:
28 Jun 2023 03:04 pm
Also Read
View All