विदेश

US-Israel Attack Iran: युद्ध की वजह से एयर इंडिया का विमान इज़रायल से वापस लौटा

US-Israel Attack Iran: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद विश्व स्तर पर तनाव पैदा हो गया है। इसी बीच सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बिना लैंडिंग के वापस लौट आई है।

2 min read
Feb 28, 2026
अमेरिका और इजरायल ने किया ईरान पर हमला (फोटो- न्यूयॉर्क पोस्ट एक्स पोस्ट

US-Israel Attack Iran: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध की शुरुआत हो गई है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए इजरायल पर हमला कर दिया है। ईरान ने एक के बाद कई मिसाइलें इजरायल पर दागी है। इस युद्ध की शुरुआत के साथ पूरे विश्व में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी के चलते भारत से इजरायल पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट बिना लैंडिंग के वापस भारत लौट आई है। यह AI139 विमान दिल्ली से तेल अवीव जा रहा था, जो कि बीच रास्तें से वापस लौट आया है।

ये भी पढ़ें

Iran–Israel war: अमेरिका ने शुरू किया ईरान पर हमला, समुद्र से दागी मिसाइलें

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का आवास नष्ट

अमेरिका और इजरायल के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत शनिवार सुबह ईरान पर हमलों की शुरुआत की गई। पहले इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए फिर अमेरिका ने समुद्र के रास्ते ईरान को निशाना बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से ईरान को युद्ध की धमकी देते आ रहे है। जिसके बाद अब जाकर अमेरिका ने युद्ध की शुरुआत कर दी है। दावा किया जा रहा है कि इन हमलों के दौरान ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर और निजी आवास को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। वहीं खामेनेई तेहरान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए है। इजरायल ने एक साथ 30 टारगेट अटैक किए जिनका निशाना राजधानी तेहरान समेत कई शहर थे।

ट्रंप ने दिया हमले पर बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस मामले पर बयान देकर इजरायल के हमले में अमेरिका की भूमिका की पुष्टि की। ट्रंप ने इस हमले को ईरान के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन बताते हुए कहा कि हमने ईरान में एक बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत की है। हम वहां की क्रूर सरकार से पैदा होने वाले खतरे को पूरी तरह खत्म कर देंगे। हमारा लक्ष्य उनके मिसाइल सिस्टम को नष्ट करना और उनके मिसाइल बनाने वाले उद्योगों को मिट्टी में मिला देना है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हम ईरान की नौसेना का भी नामो-निशां मिट देंगे।

ईरान ने शुरू किया पलटवार

इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए पहले ही ईरान ने इजरायल को चेतावनी दे दी थी। ईरान के नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के हेड, इब्राहिम अजीजी ने कहा था कि आपने इस लड़ाई की शुरुआत की है लेकिन इसका अंत आपके हाथ में नहीं है। ईरान ने जल्द से जल्द इन हमलों का जवाब देने की बात कही थी जिसके कुछ ही समय बाद ईरान ने पलटवार शुरू कर दिया। खबरों के अनुसार ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागी है।

Also Read
View All

अगली खबर