US measles outbreak 2025: अमेरिका में खसरे के 1,288 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण की गिरती दर चिंता का विषय बन चुकी है।
US measles outbreak 2025: अमेरिका इन दिनों खसरे के एक गंभीर प्रकोप से जूझ रहा है और अब न्यू मैक्सिको, कंसास समेत 38 राज्यों तक खसरा फैल गया (measles spread in 38 states) है। यूएस में 2025 (US measles outbreak 2025) में अब तक खसरे के 1,288 मामले (measles cases 1,288 US) दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 30 वर्षों का सबसे बड़ा प्रकोप है। इस दौरान 3 लोगों (measles deaths US) की मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। ज्यादातर संक्रमितों ने MMR वैक्सीन नहीं ली थी या उनकी टीकाकरण स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिससे संक्रमण तेजी से फैला। जानकारी के अनुसार 2025 की शुरुआत से अब तक 1,288 से अधिक मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इससे पहले 2019 में 1,274 मामले दर्ज किए गए थे (vaccine hesitancy CDC warning), जिसे सबसे बड़ा माना गया था, लेकिन अब यह आंकड़ा भी पीछे छूट चुका है। यह स्थिति 1992 के बाद सबसे भयावह मानी जा रही है। इस संक्रमण की शुरुआत वेस्ट टेक्सास के इलाकों से हुई थी, जहां वैक्सीनेशन की दर काफी कम थी।
अमेरिका में खसरा से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं, और 162 से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकतर मामलों में या तो लोगों को वैक्सीन नहीं लगी थी या फिर उनकी वैक्सीनेशन स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
अमेरिका में स्कूल जाने वाले बच्चों में MMR वैक्सीन की कवरेज 92.7% है, जबकि हर्ड इम्युनिटी के लिए कम से कम 95% कवरेज जरूरी मानी जाती है। वैक्सीनेशन दरों में यह गिरावट कोविड-19 महामारी के बाद और बढ़ गई है।
CDC और WHO का कहना है कि कम टीकाकरण, गलत जानकारियों और बजट में कटौती की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि वैक्सीनेशन में आई गिरावट बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन रही है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में मामले और बढ़ सकते हैं।
डॉक्टरों और विशेषज्ञों की राय में खसरा एक गंभीर लेकिन वैक्सीनेशन से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। टीकाकरण ही इसका एकमात्र प्रभावी उपाय है।
संभावना है कि अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग अगले सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण अभियान की घोषणा करेगा। साथ ही, स्कूलों और समुदायों में वैक्सीन अनिवार्य करने पर भी विचार किया जा रहा है।
कुछ राज्यों में वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहें, धार्मिक मान्यताएं और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी की वजह से लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं।
टेक्सास जैसे राज्यों में गैर-चिकित्सीय कारणों से वैक्सीन छूट लेने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे छोटे समुदायों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
CDC अब मोबाइल टीकाकरण क्लीनिक शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है और प्रभावित इलाकों में जागरूकता अभियान तेज किए जा रहे हैं।
अमेरिका में खसरा का प्रकोप होने के बाद अब भारत को भी सतर्क हो जाना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि टीकाकरण में जागरूकता नहीं बढ़ाई गई तो भारत जैसे देशों में भी संकट गहरा सकता है।
इनपुट क्रेडिट: सीडीसी,डब्ल्यूएचओ व अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग।