
US Midterm Elections: वाशिंगटन। अमरीका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत महज सत्ता के दो सदनों तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि यह रिपब्लिकन पार्टी के पारंपरिक जनाधार में आई बड़ी दरार का संकेत भी है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मजबूत माने जाने वाले इलाकों में भी मतदाताओं ने पार्टी से दूरी बनाई। अमरीका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के छह राज्यों में गवर्नर पद छीनकर बड़ा उलटफेर किया है। अलास्का, जार्जिया, आइओवा, नेवाडा, ओहायो और टेक्सास में रिपब्लिकन की जगह डेमोक्रेटिक गवर्नर चुने गए हैं। इनमें टेक्सास सबसे चौंकाने वाला नतीजा रहा, जहां जीना हिनोजोसा ने रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट को हराया। इस बदलाव के साथ डेमोक्रेट्स को गवर्नर पदों पर बहुतम मिलने का रास्ता साफ हुआ है।
पहला: ट्रंप और करीबियों की जांच
डेमोक्रेट्स ट्रंप परिवार के कारोबारी हितों, एपस्टीन मामले और आइसीई की कार्रवाई की जांच करेंगे। समितियां दस्तावेज मांग सकेंगी और अधिकारियों को गवाही के लिए बुला सकेंगी।
दूसरा महंगाई और स्वास्थ्य खर्च पर राहत
स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी बहाल करने, मेडिकेड कटौती पलटने और टैरिफ का विरोध करने पर जोर रहेगा।
तीसरा ट्रंप की नीतियों पर अंकुश
मंत्रियों और न्यायाधीशों की नियुक्तियों में अड़ंगा लगाने के साथ ईरान युद्ध और रक्षा मंत्रालय के फैसलों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। इससे व्हाइट हाउस को कई फैसलों पर कांग्रेस से बातचीत करनी पड़ सकती है।
1.महंगाई कम करने का वादाप महंगाई से नाराजगी
ट्रंप ने किया था, लेकिन किराना, पेट्रोल और स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च मतदाताओं को परेशान करता रहा। 90 फीसदी मतदाताओं ने जीवन-यापन की लागत को अहम माना।
2.ईरान युद्ध का असर
युद्ध कारण बढ़ोतरी और आर्थिक अनिश्चितता ने आम परिवारों पर दबाव बढ़ाया। विदेश नीति को लेकर भी ट्रंप की आलोचना हुई।
3.ट्रंप की गिरती लोकप्रियता
वॉशिंगटन पोस्ट के सर्वे में 61 फीसदी मतदाताओं ने ट्रंप के कामकाज को नकारात्मक रेटिंग दी।
4 सत्ता के दुरुपयोग की धारणा
मतदाताओं में यह नाराजगी बढ़ी कि ट्रंप करीबियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
5.विवादित उम्मीदवरों पर दांव
ट्रंप ने कई राज्यों में अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का समर्थन किया, लेकिन उनकी छवि और विवाद पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हुए। टेक्सास में केन पैक्सटन इसका बड़ा उदाहरण रहे।