विदेश

अमेरिकी सेना ने ड्रग्स से लदी नाव को बनाया निशाना, 2 ‘नार्को-आतंकियों’ की मौत

US Action Against Drugs Smuggling: ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अमेरिका का रुख काफी सख्त है और समय-समय पर अमेरिकी सेना तस्करों को रोकने के लिए अभियान भी चलाती है। एक बार फिर अमेरिकी सेना ने कार्रवाई करते हुए ड्रग्स से लदी नाव पर मिसाइल दागी है।
2 min read
May 09, 2026
US missile strike on drugs carrying vessel
US missile strike on drugs carrying vessel (Photo - Video screenshot)

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अमेरिका (United States Of America) का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ड्रग्स के खिलाफ उनका रुख काफी सख्त रहा है। अमेरिका में पिछले कुछ सालों में ड्रग्स तस्करी के बढ़ने की वजह से कई युवा नशे के जाल में फंस रहे हैं। ऐसे में इसे रोकने के लिए ट्रंप ने अपनी सेना को हर ज़रूरी कार्रवाई करने का आदेश दिया हुआ है। ऐसे में अमेरिकी सेना अक्सर ही ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र और कैरेबियन सागर क्षेत्र में ड्रग्स से लदी नावों को निशाना बनाती है और अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।

मिसाइल से उड़ाए नाव के परखच्चे

अमेरिकी सेना ने 8 मई को एक बार फिर ड्रग्स से लदी नाव पर हमला किया है। अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड (Southcom) के जनरल फ्रांसिस डोनोवन (Francis Donovan) के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट ने पैसिफिक सागर क्षेत्र में ड्रग्स से लदी एक नाव पर मिसाइल दागी। जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट के इस हमले में नाव के परखच्चे उड़ गए और सभी ड्रग्स पानी में बह गए। साउथर्न कमांड यूनिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मिसाइल अटैक का वीडियो शेयर किया गया है।

2 लोगों की हुई मौत

अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड की जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट के मिसाइल अटैक में 2 लोगों की मौत हो गई। साउथर्न कमांड के अनुसार मारे गए दोनों लोग नार्को-आतंकी थे।

नहीं हुआ कोई अमेरिकी सैनिक हताहत

ड्रग्स से लदी नाव के खिलाफ इस कार्रवाई में कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ। पहले भी अमेरिकी सेना इस तरह के अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुकी है।

50 से ज़्यादा हमले कर चुकी है अमेरिकी सेना

अमेरिकी सेना ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अपने अभियान के तहत अब तक 50 से ज़्यादा हमले कर चुकी है। इन हमलों में करीब 187 लोगों की मौत हो चुकी है, जिन्हें अमेरिका ने नार्को-आतंकी घोषित किया है।

Updated on:
09 May 2026 11:01 am
Published on:
09 May 2026 09:43 am