ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) ने एक बार फिर एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों के बाद क्या फिर दोनों देशों के बीच हमलों का दौर शुरू हो जाएगा और जंग बढ़ेगी, फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को ईरान के होरमोज़गन प्रांत के सिरीक शहर में एक दूरसंचार टावर पर हमला किया। इस हमले की वजह से कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके जवाब में आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने बहरीन (Bahrain) में स्थित अमेरिकी अर्ली वॉर्निंग रडार पर हमले और इसे तबाह करने का दावा किया। इस मामले पर अब अमेरिकी सेना की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।