विदेश

VIRAL VIDEO: जब ट्रंप को छोड़ पोलैंड की फर्स्ट लेडी ने मेलानिया से मिलाया हाथ, देखते रह गए राष्ट्रपति…

ट्रंप ने पोलैंड के राषट्रपति से हाथ मिलाने के बाद जैसे ही फर्स्ट लेडी अगाता डूडा की ओर हाथ बढ़ाया, डूडा ने इसपर ध्‍यान नहीं दिया और मेलानिया की ओर बढ़ गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2017, 7:27 PM IST
donald trump
donald trump

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं। इस बार पोलैंड की यात्रा पर गए डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप को पोलैंड की फर्स्‍ट लेडी अगाता डूडा द्वारा नजरअंदाज किये जानें की खबर इतनी वायरल हो गई कि इसे लेकर खुद पोलैंड के राष्ट्रपति को सामने आना पड़ गया।

ध्यान हो कि अपनी पोलैंड दौरे से रवाना होते समय अमरीकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद दुनियाभर के मीडिया की मौजूदगी में राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा व फर्स्ट लेडी से मुलाकात कर रहे थे। जहां ट्रंप के पास उनकी पत्नी मेलानिया खड़ी थी। ट्रंप ने पोलैंड के राषट्रपति से हाथ मिलाने के बाद जैसे ही फर्स्ट लेडी अगाता डूडा की ओर हाथ बढ़ाया, डूडा ने इसपर ध्‍यान नहीं दिया और मेलानिया की ओर बढ़ गई। जिसके बाद अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का मुंह देखने लायक था। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर यह घटनाक्रम इतना ज्यादा वायरल हो गया कि अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। तो वहीं इस मामले पर खुद पोलैंड के राष्ट्रपति ने सफाई देते हुए कहा कि फर्स्ट लेडी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। हालांकि इस वीडियो में दिखाया गया है कि लेडी अगाता डूडा ने बाद में ट्रंप से हाथ मिलाया।

Published on: