विदेश

Iran- US Israel War: पहले वेनेजुएला, फिर ईरान और अगला नंबर क्यूबा का, ट्रंप के बयान से मच गई खलबली

Iran- US Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जंग के बीच अपना अगला टारगेट बता दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ईरान पर निर्णायक जीत हासिल होगी। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Mar 06, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Iran- US Israel War: अमेरिका और इजरायल ईरान पर बम बरसा रहे हैं। तेहरान में रोज सैकड़ों की तादाद में आसमान से मिसाइलें बरस रही हैं। ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के बाद ईरान से साथ जारी जंग हमारी पहली प्राथमिकता है। इस जंग को हम अगले कुछ ही दिनों में खत्म कर लेंगे। इसके बाद हमारा पूरा फोकस क्यूबा पर रहेगा।

ये भी पढ़ें

वेनेजुएला की तरह मैं ही…ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

क्यूबा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद क्यूबा (आइलैंड) पर अस्थिरता बढ़ गई है। हम क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार के संपर्क में हैं। उन्हें मदद चाहिए और हम क्यूबा से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्यूबा की बिगड़ती हालत का कुछ हद तक नतीजा अमेरिकी दबाव भी है। वेनेजुएलाई तेल की सप्लाई रुकने से हवाना (क्यूबा की राजधानी) पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सब मेरी वजह से हो रहा है, नहीं तो उन्हें कोई भी समस्या नहीं आती। हमने उनका सारा पैसा, सारा सोर्स, सबकुछ काट दिया है। हम 50 सालों से सुन रहे हैं, क्यूबा, क्यूबा, क्यूबा। लेकिन, यह मेरे लिए छोटी बात होगी।

मोजतबा नहीं हैं ट्रंप की पसंद

ट्रंप ने पोलिटिको को बताया कि अमेरिका ईरान के अगले लीडर को चुनने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अयातुल्लाह अली खामेनेई का बेटे मोजतबा खामेनेई उनकी पसंद नहीं है। उन्होंने बातचीत के दौरान क्यूबा के शासन पतन की भविष्यवाणी की। साथ ही, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व टेक जायंट एंथ्रोपिक पर भी हमला किया।

ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म

ईरान के साथ जारी जंग को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल मिलकर दुश्मन को तेजी से कमजोर कर रहे हैं। अमेरिकी सेना और इजरायल की सेना मिलकर युद्ध में तय समय से पहले ही बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की वायुसेना और नेवी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उसका एयर डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह से तबाह हो चुका है।

Published on:
06 Mar 2026 07:54 am
Also Read
View All

अगली खबर