Joe Biden's Surprise Visit To Ukraine: अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन आज यूक्रेन की राजधानी कीव पहुँच गए है। अमरीकी राष्ट्रपति का यह यूक्रेन दौरा पूरी तरह से एक सरप्राइज़ दौरा है और वह कुछ देर पहले की कीव पहुँचे है।
पिछले साल 24 फरवरी, 2022 को रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन (Ukriane) के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। इस युद्ध को कुछ ही दिन में एक साल पूरा होने जा रहा है। अभी भी इसके बंद होने के कुछ आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। लगातार चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में अब तक भारी तबाही मच चुकी है। बड़ी तादाद में लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। जान के साथ ही माल का भी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद यूक्रेन की आर्मी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। इसी बीच अमरीका (United States of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) आज, 20 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुँच गए है।
सरप्राइज़ दौरा
अमरीकी राष्ट्रपति का यह यूक्रेन दौरा पूरी तरह से एक सरप्राइज़ दौरा है। इस दौरे के बारे में इससे पहले किसी तरह की घोषणा नहीं की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार बाइडन कुछ देर पहले ही कीव पहुँचे है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में 800 अरब डॉलर्स के मेगा प्रोजेक्ट Mukaab की हुई घोषणा; वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है स्पेशल..
रूस से युद्ध शुरू होने के बाद यह बाइडन का पहला यूक्रेन दौरा
रूस से युद्ध शुरू होने के बाद यह बाइडन का पहला यूक्रेन दौरा है। बाइडन के इस यूक्रेन दौरे की वजह का पहले किसी भी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से एक स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी गई कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से मिलने यूक्रेन गए है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों को पहले से बेहतर बनाने के लिए भी यह दौरा अहम माना जा रहा है।
अमरीका रहा है यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार
रूस से युद्ध शुरू होने से अब तक अमरीका उनका सबसे बड़ा मददगार रहा है। अब तक इस युद्ध में अमरीका यूक्रेन की काफी मदद कर चुका है। अमरीका अब तक यूक्रेन को भारी सैन्य मदद के साथ ही वित्तीय मदद भी कर चुका है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला, एक महिला एस्ट्रोनॉट को पहली बार अंतरिक्ष में भेजा जाएगा